ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से पहले जमीन मजबूत करने में जुटे सीएम नीतीश कुमार , आज भी करेंगे बैठक

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ने पटना एयरपोर्ट के पास नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इसके मद्देनजर जेडीयू सुप्रीमो व बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वे पिछले दो दिनों से लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन मीटिंग कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने जहां अपने 51 संगठन जिला अध्यक्षों व 7 प्रमंडल प्रभारियों के साथ बैठक की तो मंगलवार को सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे।

बैठक में पहले सभी पदाधिकारियों से ग्राउंड जीरो से सरकार के काम-काज, I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर जमीनी हकीकत की जानकारी लेते हैं। इसके बाद वे अपनी राय जाहिर करते हैं। बैठक में मुख्यमंत्री नीतश कुमार के अलावा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा के अलावा वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह भी शामिल होते हैं।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

ललन सिंह के शामिल नहीं होने पर उठे सवाल, पार्टी ने कहा-तबीयत खराब
संगठन के इतने महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल नहीं हो रहे हैं। इस पर सवाल उठ रहे हैं। इस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीजर कुमार ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है। इसके कारण वे पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि ललन सिंह का अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।

पहले दिन उन्होंने 58 जिला अध्यक्षों व प्रमंडल प्रभारियों के साथ मीटिंग की।
पहले दिन उन्होंने 58 जिला अध्यक्षों व प्रमंडल प्रभारियों के साथ मीटिंग की।

पदाधिकारियों को बस मीटिंग का मैसेज, एजेंडे की जानकारी नहीं
बैठक से पहले जेडीयू के जिला अध्यक्षों से बात करने की कोशिश की गई । उन्होंने बैठक के बार में जानकारी देने से इंकार किया। प्रखंड अध्यक्षों ने बताया कि उन्हें बस मीटिंग के लिए आमंत्रण आया है। इसके आलावा किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की तरफ से जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका वे फील्ड पर निर्वहन करेंगे।

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं जीत का फॉर्मूला
बैठक में नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं को घर-घर में प्रचारित करने की सलाह दे रहे है। सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार का विकास का काम ही जेडीयू की ताकत है। समस्याओं का समाधान ही हमारी पूंजी है। सीएम ने बैठक में कहा है कि भाजपा भ्रम फैलानी वाली पार्टी है, उससे सावधान रहना है। सतर्क रहिए। पूरी मजबूती से काम कीजिए। आप लोग अपना काम कीजिए बाकी चीज देखने के लिए हम हैं।

विधायकों और सांसदों से कर चुके हैं वन टू वन मीटिंग

इससे पहले जून-जुलाई के दौरान नीतीश कुमार पार्टी के सांसदों और विधायकों से भी वन टू वन मुलाकात कर चुके हैं। तब इसे फीडबैक मीटिंग बताया गया था। सीएम ने विधायकों से न केवल जमीनी हकीकत की जानाकारी ली थी बल्कि ज्यादा से ज्यादा फील्ड में रहने की सलाह दी थी।

नीतीश कुमार लगातार से समय से पहले चुनाव की कर रहे हैं बात
सीएम नीतीश कुमार कई मौके पर बोल चुके हैं कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए वे कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयार रहने की हिदायत दे रहे हैं। सीएम की इस मीटिंग को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
विपक्ष बनाम NDA……

G20 सम्मेलन के बाद विपक्ष के लिए आने वाला वक्त और टेंसन बढाने वाला है..........

लैंड फॉर जॉब स्कैम: CBI को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की गृह मंत्रालय से मिली अनुमति

लैंड फॉर जॉब स्कैम: CBI को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की गृह मंत्रालय से मिली अनुमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend