ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी के ‘नेतृत्व’ के मुरीद हुए बिल गेट्स, G20 में ‘DPI पर सह​​मति’ को सराहा

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in कारोबार, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
PM मोदी के ‘नेतृत्व’ के मुरीद हुए बिल गेट्स, G20 में ‘DPI पर सह​​मति’ को सराहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अरबपति टेक मुगल बिल गेट्स (Bill Gates) ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की ओर बढ़ने के लिए जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) की भूमिका पर अभूतपूर्व सहमति हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ की है. गेट्स ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया कि ‘G20 सतत विकास लक्ष्यों की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका पर एक अभूतपूर्व सहमति पर पहुंचा. मैं एक सुरक्षित, स्वस्थ और अधिक न्यायपूर्ण दुनिया का समर्थन करने के लिए डीपीआई की क्षमता के बारे में आशावादी हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद.’

भारत में हाल ही में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की नई दिल्ली घोषणा में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सिस्टम के लिए जी20 फ्रेमवर्क’ का स्वागत किया गया. जो डीपीआई के विकास, संचालन और विनियमन के लिए एक स्वैच्छिक रूप से सुझाया गया ढांचा है. यह सेवाओं के वितरण में सामाजिक पैमाने पर डीपीआई की भूमिका को स्वीकार करता है. जी-20 नेताओं ने सेवा वितरण और नवाचार के लिए एक सुरक्षित, भरोसेमंद, जवाबदेह और समावेशी डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की अपील की. सीधे शब्दों में कहें तो डीपीआई डिजिटल पहचान, भुगतान के बुनियादी ढांचे और डेटा एक्सचेंज समाधान जैसे ब्लॉक या प्लेटफॉर्म से जुड़ा है. जो देशों को अपने लोगों को जरूरी सेवाएं प्रदान करने, नागरिकों को सशक्त बनाने और डिजिटल समावेशन को सक्षम करके जीवन में सुधार करने में मदद करता है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

The #G20 reached a groundbreaking consensus on the role of digital public infrastructure as a critical accelerator of the Sustainable Development Goals. I’m optimistic about the potential of DPI to support a safer, healthier, and more just world. Kudos to PM @narendramodi.…

— Bill Gates (@BillGates) September 11, 2023

The #G20 reached a groundbreaking consensus on the role of digital public infrastructure as a critical accelerator of the Sustainable Development Goals. I'm optimistic about the potential of DPI to support a safer, healthier, and more just world. Kudos to PM @narendramodi.…

— Bill Gates (@BillGates) September 11, 2023

इसका एक उदाहरण इंडिया स्टैक है. जो पहचान प्रणाली आधार के साथ ही यूपीआई और अन्य पेमेंट प्लेटफॉर्म से जुड़ा है. जिसको दुनिया भर में जोरदार तारीफ मिल रही है. डीपीआई टेक्नोलॉजी के सपोर्ट से अंतरसंचालनीय, खुली और समावेशी प्रणाली है. यह जरूरी, समाज-व्यापी, सार्वजनिक और निजी सेवाएं प्रदान करती है. जो समावेशी तरीके से इस डिजिटल बदलावों को तेज करने में बड़ी भूमिका निभाती हैं. विश्व बैंक द्वारा तैयार किए गए G20 दस्तावेज के मुताबिक भारत ने केवल छह साल में वित्तीय समावेशन लक्ष्य हासिल कर लिया है, अन्यथा इसमें कम से कम 47 साल लग जाते. इसने वित्तीय समावेशन के लिए आधार और यूपीआई सहित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की शक्ति को खोलने में भारत के नजरिये की तारीफ की.

भारत-सऊदी के बीच ‘सबसे बड़ी’ अंडर वाटर केबल का MOU साइन, क्‍या इससे बदल जाएंगे ट्रेड समीकरण? समझें

‘डीपीआई के जरिये वित्तीय समावेशन और उत्पादकता लाभ को आगे बढ़ाने के लिए जी20 नीति सिफारिशें’ शीर्षक वाले दस्तावेज की प्रस्तावना में कहा गया है कि डीपीआई का प्रभाव समावेशी वित्त से परे, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थिरता का समर्थन करने तक जाता है. यह कहा गया कि ‘इंडिया स्टैक डिजिटल आईडी, इंटरऑपरेबल पेमेंट, एक डिजिटल क्रेडेंशियल लेजर और बैंक अकाउंट को जोड़कर इस नजरिये का उदाहरण पेश करता है. केवल छह साल में इसने उल्लेखनीय 80 प्रतिशत वित्तीय समावेशन दर हासिल की है. यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसमें डीपीआई नजरिये के बिना लगभग पांच दशक लग जाते.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
शिक्षा विभाग Vs बीपीएससी मूर्खतापूर्ण विवेकहीन घृष्टता ऐसे शब्‍दों से दोनों के बीच हुआ लेटर वॉर..

BPSC और शिक्षा विभाग के अधिकारी आज करेंगे बैठक

दिल्ली की मीटिंग से पहले पटना में राजनीतिक हलचल तेज ,महागठबंधन की तीनों बड़ी पार्टियों की मेगा बैठक

दिल्ली की मीटिंग से पहले पटना में राजनीतिक हलचल तेज ,महागठबंधन की तीनों बड़ी पार्टियों की मेगा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend