ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जी20 घोषणापत्र है भारत की बड़ी उपलब्धि, जिसने बंद कर दिया आलोचकों का मुंह

UB India News by UB India News
September 11, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
जी20 घोषणापत्र है भारत की बड़ी उपलब्धि, जिसने बंद कर दिया आलोचकों का मुंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जी20 को लेकर भारत के लिए जताई गई तमाम आशंकाएं और अविश्वास न सिर्फ़ गलत साबित हो गए हैं, बल्कि ऐसा कहने वालों को करारा जवाब भी मिला है और अब वे ‘खिसियानी बिल्ली, खम्भा नोचे’ वाली हालत में पहुंच गए हैं. क्या ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’, क्या ‘रॉयटर’, क्या ‘द गार्डियन’ और क्या हमारे खुद के शशि थरूर जैसे नेता – सबने लगभग ऐलान कर दिया था कि जी20 सिर्फ़ हव्वा साबित होगा, लेकिन भारत मण्डपम से इन तमाम निराशावादियों की हवा निकालते हुए जब सभी देशों ने जी20 घोषणापत्र के ज़रिये तमाम भूराजनैतिक और मानव विकास के मुद्दों पर 100 फ़ीसदी आम सहमति दी, तो भारत ने न सिर्फ़ इतिहास रच डाला, बल्कि दुनिया के लिए संयुक्त सुनहरा भविष्य भी बुन दिया.

भारत ने अपनी बात पर खरा उतरकर दिखाया. 16 नवंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के दौरान हैंडओवर कार्यक्रम में बताया था कि भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए उनका मंत्र या दृष्टिकोण क्या है, और क्या होगा – समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्योन्मुखी – ये चार शब्द थे. आज, 10 महीने बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत ने साबित कर दिखाया कि दुनिया के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय में भी भारतीय वह हासिल कर सकते हैं, जो उन्होंने तय किया है.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

जी20 का नई दिल्ली घोषणापत्र, जिसे कई लोगों ने खारिज किया था, कई ने बहुत मुश्किल कहा था, कुछ ने शायद असंभव कहा, और कुछ ने कहा कि हासिल करना मुमकिन नहीं. सवाल उठाए गए थे कि भारत, एक महत्वाकांक्षी उभरता हुआ देश, वह सब कैसे हासिल कर सकता है, जो दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाएं अब तक नहीं कर सकीं…?

बताया गया कि 200 घंटों तक चली लंबी बातचीत और समझाइश के बाद भारत तमाम देशों के साथ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक्शन के लिए आम राय बनाने में तो कामयाब रहा ही, चीन की कुटिल चालों को भी भारत ने नाकाम कर दिया. यह अपने आप में चौंकाने वाला है कि डिक्लरेशन के तमाम 83 पैराग्राफ बिना किसी असहमति, फुटनोट, समरी के ज्यों के त्यों स्वीकार कर लिए गए. यूक्रेन युद्ध पर UN चैप्टर के तहत एक दूसरे की संप्रभुता, सीमाओं और राजनीतिक स्वतंत्रता के सम्मान और परमाणु हथियारों को अस्वीकार्य बताकर रूस और चीन को सख्त संदेश दिया गया, तो भारतीय डिजिटल इन्फ़्रास्ट्रक्चर को अडॉप्ट कर फ़ाइनेंशियल इन्क्लूज़न की राह पर भी चलने का वादा किया गया. इसके साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी जैसे वैश्विक मुद्दे पर व्यापक फ्रेमवर्क बनाने के लिए भी आम राय बन गई.

100 फ़ीसदी आम सहमति हासिल की गई

सवाल किया गया था कि भारत युद्ध के इस काल में चीन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ – सभी को एक साथ कैसे ला सकता है… लेकिन, भारत ने कर दिखाया. घोषणापत्र पूरी सहमति के साथ स्वीकार किया गया, जिसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100% आम सहमति हासिल की गई. जी20 नेताओं द्वारा अपनाई गई सर्वसम्मत घोषणा में यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और टिकाऊ शांति का आह्वान किया गया और सदस्य देशों से इलाकों पर कब्ज़े या किसी भी देश की भौगोलिक अखंडता के ख़िलाफ़ काम करने के लिए ताकत के इस्तेमाल से बचने का आग्रह किया गया.

भारत की बड़ी उपलब्धि है घोषणापत्र : कंवल सिब्बल

गौरतलब है कि यूक्रेन संकट को लेकर रूस बाली समिट में इस्तेमाल की गई भाषा को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था, और पश्चिमी देश पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे. इसी वजह से माना जा रहा था कि भारत में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र पर आम सहमति बन पाना मुमकिन नहीं होगा. पूर्व राजनयिक तथा पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल का कहना है कि यह भारत की बड़ी उपलब्धि है, और उन्हें खुद भी इस घोषणापत्र की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि रूस-चीन तथा पश्चिमी देशों के बीच गहरे मतभेद हैं.

यह भारत की जीत है : जोनाथन वॉकटेल

संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी प्रतिनिधि जोनाथन वॉकटेल ने कहा आज की दुनिया में यूक्रेन के मुद्दे पर साफ़-साफ़ बात नहीं किया जाना अनुचित हो सकता है, लकिन इस समय यह भारत की जीत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बेहद जटिल मुद्दे पर सहमति बनाने में कामयाब रहे.

इसके अलावा, PM नरेंद्र मोदी ने अफ़्रीकी यूनियन को पिछले साल बाली समिट में जी20 में शामिल करने की जो गारंटी दी थी, उसे भी भारत ने आज पूरा कर दिया. यानी जब जी20 नेता समिट के बाद भारत से विदा होंगे, तो खाली हाथ नहीं लौटेंगे, बल्कि अपने साथ वादों और उद्देश्यों का पिटारा लेकर जाएंगे, जो उन्हें ‘वन अर्थ, वन फ़ैमिली, वन फ़्यूचर’ के लिए आने वाले दिनों में पूरे करने हैं, और उसी से तय होगी मानवता की जीत.

मील का पत्थर साबित हुई भारत की जी20 अध्यक्षता

भारत की जी20 अध्यक्षता मील का पत्थर साबित हुई है. इसी दौरान हमारा देश चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बना – चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला तो पहला मुल्क बना है. सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है, और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है. और अब, वास्तव में बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल की है. एक युवा लोकतंत्र ने उपलब्धियों और संभावित उपलब्धियों पर शक करने वालों और संदेह जताने वालों को कतई चुप करवा दिया है, और भारत की कोशिशों को नकारने वालों को हैरान कर डाला है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज..

भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज..

कौन हैं भारत के जी20 शेरपा……..

कौन हैं भारत के जी20 शेरपा........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend