ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन हैं भारत के जी20 शेरपा……..

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in Lokshbha2024
0
कौन हैं भारत के जी20 शेरपा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यूक्रेन युद्ध पर चीन और रूस के साथ “बातचीत” के लिए जी20 नेताओं की आम सहमति बनाने को लेकर भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत की प्रशंसा की. केरल से लोकसभा सांसद ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर कहा कि यह जी20 में भारत के लिए एक “गौरव का पल” है.

1980-बैच के आईएएस अधिकारी हैं अमिताभ कांत
केरल कैडर के 1980-बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि रूस के यूक्रेन के साथ युद्ध पर विभाजित रुख पर जी20 नेताओं की एक संयुक्त विज्ञप्ति सुनिश्चित करने के लिए लगभग 200 घंटे की “नॉनस्टॉप वार्ता” की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि यह घोषणा कई दौर की बातचीत का नतीजा थी, जिसमें विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के साथ युद्ध के आर्थिक प्रभाव के बारे में चर्चा से लेकर रूस और चीन के साथ द्विपक्षीय बैठक शामिल थी. इसके बाद जाकर शुक्रवार देर रात तक सहमति बन पाई थी.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

अमिताभ कांत ने बताया, कितनी मुश्किलें आईं
नीति आयोग के पूर्व प्रमुख अमिताभ कांत ने यह भी कहा, “शेरपाओं के साथ साझेदारी में काम करना” सबसे अहम था, और यह उभरते बाजारों का एक संयुक्त प्रयास था. जिसका नेतृत्व भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया और बाद में मेक्सिको, तुर्की और सऊदी अरब ने किया. जिसकी वजह से G7 देशों पर दबाव पड़ा और वह एक मेज पर आए. भारत के जी20 शेरपा ने कहा, “करीब 200 घंटे तक लगातार बातचीत चली… बाली पैराग्राफ छिन्न भिन्न हो गया था और हम नौ महीने से संघर्ष कर रहे थे. फिर, एक बैठक में, मैंने एक सादा स्क्रीन लिया और 15 बुनियादी सिद्धांत लिखे, हमें जिनका पालन करने की जरूरत थी. इसके बाद सभी शेरपा इसमें शामिल हुए और अपना नजरिया पेश किया.”

 बनी आम सहमति
अमिताभ कांत ने कहा, “इस आधार पर हमने पहला मसौदा तैयार किया… वास्तव में किसी को उम्मीद नहीं थी कि हम आम सहमति पर पहुंच पाएंगे. पहले मसौदे पर कई प्रतिक्रियाएं आईं. लोग इस बात को लेकर निराशावादी थे कि हम रूस और यूक्रेन पर आम सहमति पर पहुंच सकते हैं. क्योंकि दुनिया भर में बहुपक्षीय मंच ऐसा करने में विफल रहे हैं. पहले मसौदे से हम दूसरे और फिर तीसरे पर गए. उसके बाद, मुझे लगता है कि प्रत्येक देश के साथ द्विपक्षीय बैठकों से मदद मिली.”

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
पीएम मोदी ने कोणार्क चक्र के सामने किया वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत, जानें इसकी अहमियत

कोणार्क चक्र क्यों है खास?

विकास तैर रहा है…..

विकास तैर रहा है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend