ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र सरकार में सामने आया नए पावर गेम का किस्सा

UB India News by UB India News
September 1, 2023
in महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र सरकार में सामने आया नए पावर गेम का किस्सा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार की इंट्री के दो महीने बाद अब नया पावर गेम शुरू हो गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा स्वीकृत की गई फाइलों को दोहरी जांच की जाएगी। अजित पवार जिन फाइलों को मंजूरी देंगे। पहले उनकी जांच राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे और इसके बाद फाइल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की टेबल पर जाएगी। महाराष्ट्र सरकार में सामने आए इस बदलाव को नए पावर गेम का हिस्सा माना जा रहा है। एनसीपी नेता अजित पवार नाटकीय घटनाक्रम के बाद राज्य एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बने थे। पांचवी बार उप मुख्यमंत्री बने अजित पवार के फाइनेंस और प्लानिंग विभाग हैं।

पाटिल हटे, आया नया टि्वस्ट
महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा है कि अजित पवार गुट के दबाव के चलते राजस्व मंत्री राधा कृष्ण विखे पाटिल को कैबिनेट की इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी से हटा दिया गया है। उनकी जगह दिलीप वलसे पाटिल का नाम लिया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। इसके सदस्यों में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उदय सम्मत, अतुल सावे, दादा भुसे शामिल हैं। इसी के साथ चर्चा यह भी है कि जब कोई किसी फाइल को अजित पवार मंजूरी देंगे, वह डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास जाएगी। फिर आखिरी में शिंदे उसे देखेंगे। ऐसे में अजित पवार द्वारा मंजूर की गई फाइलों की डबल चेकिंग होगी।

RELATED POSTS

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

नए बदलाव में राज्य सरकार के नियम 92 का हवाला दिया गया है। इसमें आया है कि उप मुख्यमंत्रियों द्वारा लिए गए नीतिगत मामले से फाइल अजित पवार के बाद देवेंद्र फडणवीस के पास जाएगी। इसके बाद अंतिम मंजूरी के लिए सीएम एकनाथ शिंदे के पास रखी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश

एकतरफा फैसलों पर नकेल
महाराष्ट्र के सहकारी क्षेत्र में एनसीपी कहा दबदबा किसी से छिपा नहीं है। पिछले दिनाें राज्य बीजेपी के कुछ नेताओं ने इसी क्षेत्र में काम करने के लिए ऋण लेने के लिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने ऋण के लिए कड़ी शर्ते रखे जाने की शिकायत भी थी। इन शर्तों को अजित पवार के मंत्रालय से तैयार किया गया था। नेताओं की मुलाकात के बाद पवार के मंत्रालय के आदेश को वापस लेने का ऐलान किया गया था। चर्चा है कि अजित पवार के एकतरफा फैसलों को रोकने के लिए ऐसा किया है। यह सब तब हुआ है जब महाराष्ट्र बीजेपी के नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में अजित पवार के हस्तक्षेप की सीएम एकनाथ शिंदे से शिकायत की थी। चंद्रकांत पाटिल वहां के प्रभारी मंत्री हैं।

शिंदे मुखिया, अजित हैं वित्त मंत्री
महाराष्ट्र सरकार पर नजर डालें तो शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे सरकार के मुखिया हैं। बीजेपी नेता उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास गृह विभाग समेत छह विभाग हैं। तो वहीं दूसरी डिप्टी सीएम अजित पवार के बाद दो बड़े मंत्रालय हैं, लेकिन इस नए बदलाव को महाराष्ट्र सरकार में नए पावर गेम के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन नए बदलाव पर अजित पवार का क्या रुख होता है? उनके पास वित्त और योजना मंत्रालय है। कुछ दिन पहले एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि वे वित्त मंत्री हैं ऐसे में वह अन्य विभागों के साथ बैठक कर सकते हैं। नए बदलाव के चर्चा है कि पावर गेम का कोल्ड वाॅर बढ़ सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

Next Post
आयकर विभाग हजारों लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेज रहा नोटिस

आयकर विभाग हजारों लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेज रहा नोटिस

अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST 1.59 लाख करोड़ रुपए

अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST 1.59 लाख करोड़ रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend