ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 चुनाव में क्या मुश्किल में है बीजेपी?

UB India News by UB India News
August 28, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
बीजेपी का पूरा फोकस कास्ट कांबिनेशन पर…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. एनडीए पर विपक्षी इंडिया गठबंधन बढ़त बना पाएगी या नहीं? ये तो जनता 2024 में तय ही करेगी हालांकि इससे पहले एक ताजा सर्वे में NDA-INDIA अलायंस की सीटों को लेकर आंकड़े सामने आए हैं. आंकड़ों की माने तो बीजेपी की कई राज्यों में 2019 के मुकाबले सीटें कम हुई. वहीं कई राज्यों में एनडीए को एक भी सीट नहीं मिली है. जानें किन राज्यों में NDA की हार का अनुमान है?

इंडिया टुडे सी-वोटर ने 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच लोकसभा सीटों को लेकर ये सर्वे किया था. सर्वे के मुताबिक, एनडीए को तीसरी बार भी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसमें एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है. जबकि इंडिया अलायंस को उससे दो फीसदी कम 41 प्रतिशत वोट शेयर मिला है. जानें एनडीए को किस राज्य में नुकसान होता दिखाया गया है.

RELATED POSTS

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

मानसून सत्र : आखिर लोकतंत्र में गतिरोध कब तक?

इन दो राज्यों में एनडीए को 46 सीटों का नुकसान?
सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए को पिछली लोकसभा चुनाव के हिसाब से केवल दो राज्यों में ही कुल 46 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है. एनडीए को बिहार में की कुल 40 सीटों में 14 सीटें और इंडिया गठबंधन को 26 सीटों पर जीत मिलने की बात सामने आई है. वहीं महाराष्ट्र की 48 सीटों में इस बार एनडीए को 20 सीटें और इंडिया गठबंधन को 28 सीटें मिलने का अनुमान है. दोनों राज्यों को मिला दें तो एनडीए को यहा कुल 88 सीटों में 34 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि 2019 में एनडीए को बिहार में 39 सीटें और महाराष्ट्र में 41 सीटें मिली थी. इस लिहाज से एनडीए को इन दो राज्यों में 46 सीटों का नुकसान हो सकता है.

यहां एनडीए की स्थिति खराब?
सर्वे के अनुसार, पश्चिम बंगाल में एनडीए को 18 और इंडिया गठबंधन को 24 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है. पंजाब में एनडीए को केवल 1 सीट जबकि इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिलते दिखाया गया है. दक्षिणी राज्यों की सीटों में एनडीए को तमिलनाडु से इस बार भी को कोई सीट मिलते नहीं दिखाया गया है. सर्वे में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन को मिलने का अनुमान है. वहीं केरल में भी एनडीए का खाता नहीं खुलने का अनुमान है. केरल में 20 की 20 सीटें विपक्ष की इंडिया अलायंस को मिलने का अनुमान है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

by UB India News
August 13, 2026
0

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

मानसून सत्र : आखिर लोकतंत्र में गतिरोध कब तक?

by UB India News
August 12, 2026
0

पूरे मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते मतभेदों का सबसे बड़ा नुकसान संसद की कार्यवाही को हुआ...

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

by UB India News
August 10, 2026
0

JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र झारखड पब्लिक सर्विस कमीशन ( JPSC) की...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
जातीय गणनाः बिहार सरकार को राहत नहीं

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बिहार में सर्वे का काम पूरा

रोजगार मेला के तहत, प्रधानमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये..

रोजगार मेला के तहत, प्रधानमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend