ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बिहार में सर्वे का काम पूरा

UB India News by UB India News
August 29, 2023
in खास खबर, बिहार
0
जातीय गणनाः बिहार सरकार को राहत नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने एक हफ्ते का समय मांगा था। उनकी इस मांग को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा था कि हम इस पक्ष या उस पक्ष की ओर से नहीं हैं, लेकिन इस प्रक्रिया के कुछ नतीजे हो सकते हैं और इसलिए हम अपना सबमिशन दाखिल करना चाहते हैं।

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

बता दें कि हाईकोर्ट के एक अगस्त के फैसले के खिलाफ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की ओर से सर्वोच्च अदालत में याचिकाएं दायर हैं। इस मामले में एक याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत से अनुरोध किया था कि वह राज्य सरकार को डाटा रिलीज नहीं करने का निर्देश दे।

सर्वे का काम पूरा- बिहार सरकार

इस मामले में 18 अगस्त को कोर्ट मे सुनवाई के दौरान बिहार सरकार की ओर से बताया गया था कि बिहार में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। आंकड़े भी ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं। इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने बिहार में हो रही जातीय गणना का ब्योरा रिलीज नहीं करने की मांग कर दी थी।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को भी खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि बिहार सरकार का पक्ष सुने बिना कोई रोक नहीं लगाई जा सकती।

जाति गणना को केंद्र सरकार नफरत से देख रही- लालू प्रसाद

सुप्रीम कोर्ट में जातिगत गणना मामले की सुनवाई से पहले शनिवार को लालू प्रसाद और रविवार को के राज्य सभा सदस्य मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी। लालू प्रसाद ने कहा कि कास्ट नरेन्द्र मोदी को परेशान कर रहा है। इनको बैठने नहीं दे रहा है। जातीय गणना को मौजूदा केंद्र सरकार नफरत से देख रही है। अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में जाकर विरोध किया है। बिना जाति जाने हुए और आर्थिक स्थिति को जाने हुए, अंदाज पर कैसे योजना बनेगी।

ललन सिंह बोले- अड़ंगा लगाना चाहती है केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट मे जातिगत गणना की सुनवाई पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया। ललन सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी जातिगत गणना पर अड़ंगा लगाने का काम कर रही है। बीजेपी अब तक पर्दे के पीछे से खेल रही थी, लेकिन अब पर्दे के सामने आकर विरोध जता दी है।

PM और अमित शाह के निर्देश पर काम हो रहा- मनोज झा

सांसद मनोज झा ने कहा कि ‘जातीय गणना के सवाल पर यूथ फॉर इक्वलिटी सुप्रीम कोर्ट जाती है और उससे पहले हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी ऑफिस में मिठाइयां बांटी जाती है। सुप्रीम कोर्ट में मुकुल रोहतगी खड़े हो गए। उसके बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सामने आ गए। उन्होंने कहा कि पीएम और अमित शाह के निर्देश पर काम हो रहा। वे आग से खेल रहे हैं।

नीतीश बोले- जातीय गणना पूरी..सभी जातियों की आर्थिक स्थिति जानना जरूरी

दो दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि जातीय गणना का काम पूरा हो चुका है। जातीय गणना के बाद राज्य सरकार हैसियत के अनुसार सहयोग भी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये निजी कार्यक्रम नहीं था, सभी पार्टियों की बैठक में तय हुआ था। सभी दल इसके सपोर्ट में हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी जाति-धर्म के लोगों की आर्थिक स्थिति को जानना जरूरी है। सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सर्वे का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी रोका नहीं है। सिर्फ संख्या की घोषणा नहीं होगी। इसके अलावा सारी जानकारी होगी। सॉलिसिटर जनरल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखे जाने का कोई मतलब नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
रोजगार मेला के तहत, प्रधानमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये..

रोजगार मेला के तहत, प्रधानमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये..

बिहार सरकार का बड़ा एलान, रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुई खत्म

बिहार सरकार का बड़ा एलान, रक्षाबंधन समेत 12 छुट्टियां हुई खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend