ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की हुई थी आरजेडी से डील?

UB India News by UB India News
August 24, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
नीतीश कुमार की हुई थी आरजेडी से डील?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनडीए से नाता तोड़कर एक साल पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार में आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना चुके हैं. महागठबंधन में जाते ही सीएम नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगने लगे. यहां तक कि जेडीयू में रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया और बड़ा बयान देते हुए कहा था कि नीतीश कुमार की आरजेडी के साथ डील हुई है. इसको लेकर सियासी गलियारे में खूब बवाल मचा. अब इस आरजेडी-जेडीयू की डील के सवाल पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है.

लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को इस पर अपनी बात कही. तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए बड़ा बयान दिया. लालू ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जेडीयू के साथ आरजेडी की कोई डील नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें. आरजेडी सुप्रीमो ने बीते मंगलवार (22 अगस्त) को एक निजी चैनल से बातचीत में यह बयान दिया है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर भी हो चुका है बवाल

विपक्ष अक्सर आरजेडी-जेडीयू की डील को लेकर हमला करता रहता है. हालांकि सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए मीडिया से बातचीत में यह भी कह चुके हैं कि अगला चुनाव (2025 विधानसभा चुनाव) इन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. नीतीश कुमार के इस बयान पर भी विपक्ष ने खूब बवाल मचाया. इन सारी चीजों को लेकर विपक्ष आए दिन आरोप लगाता है कि नीतीश कुमार की आरजेडी के साथ डील हुई है.

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा था?

उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू छोड़कर अपनी पार्टी (आरएलजेडी) बना चुके हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला किया था. कहा था कि पार्टी की बैठक बुलाकर बताएं कि आरजेडी से क्या डील हुई है. हम आंख मूंद कर नहीं देखेंगे. अब एक बार फिर इस लालू यादव ने रुख साफ किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
विश्‍वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति पर बिहार में घमासान

विश्‍वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति पर बिहार में घमासान

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा कल से , BPSC ने जारी किए दिशा-निर्देश

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा कल से , BPSC ने जारी किए दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend