ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जब बिहार के मुखिया ही मेमोरी लॉस के शिकार हों तो उनके मातहतों से क्या अपेक्षा करें

UB India News by UB India News
August 14, 2023
in पटना, भाजपा
0
जब बिहार के मुखिया ही मेमोरी लॉस के शिकार हों तो उनके मातहतों से क्या अपेक्षा करें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

निमंत्रण पत्र संख्या- 0327, अतिविशिष्ट आमंत्रण। बीच में अशोक स्तंभ का चिह्न। स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2023, सेवा में श्री जनक सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल, बिहार विधान परिषद। उसके नीचे लिखा है। कुमार रवि, भारतीय प्रशासनिक सेवा। आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना। दरअसल ये मजमून स्वतंत्रता दिवस को माननीय को दिये जाने वाले निमंत्रण पत्र का है। उपरोक्त विवरण आपने पढ़ लिया। असल में ये गलत निमंत्रण पत्र बीजेपी नेता जनक चमार को भेजा गया है।

निमंत्रण पत्र में गलती

जनक चमार को जनक सिंह लिखकर निमंत्रण पत्र दिए जाने के बाद सियासी बवाल मच गया है। जनक चमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि जब बिहार के मुखिया ही मेमोरी लॉस के शिकार हों तो उनके मातहतों से क्या अपेक्षा करें। जनक चमार ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। ध्यान रहे कि जनक चमार बिहार विधान परिषद में मुख्य विरोधी दल बीजेपी के प्रमुख सचेतक हैं। उनको निमंत्रण दिया गया है कि उसमें उनका नाम जनक सिंह लिख दिया गया है।

RELATED POSTS

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

जनक चमार ने बोला हमला

उसके बात तंज भरे अंदाज में जनक चमार ने ट्वीट किया है। प्राचीन कथाओं के पात्रों में होने वाले संवाद की तरह जनक चमार ने लिखा है कि- हे बिहार सरकार, मैं जनक चमार हूं जनक सिंह नहीं और मैं विधान परिषद का सदस्य हूं विधानसभा का नहीं। अगर मान भी लें कि जनक सिंह जी का कार्ड भूलवश मेरे यहां आ गया था तो इसपर विधानसभा लिखा होना चाहिए था। ज़ब बिहार के मुखिया ही मेमोरी लॉस के शिकार हों तो उनके मातहतों से क्या अपेक्षा करें।

राजद नेता के साथ भी गलती

कुछ इसी तरह की घटना राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह को भेजे गए निमंत्रण पत्र में भी हुई है। सुनील सिंह को भेजे गए निमंत्रण पत्र में उनके नाम के साथ उप मुख्य सचेतक विरोधी दल लिख दिया गया था। ध्यान रहे कि सुनील सिंह सत्ताधारी दल के विधान पार्षद हैं। उनकी पार्टी सरकार में शामिल हैं। इसे लेकर सुनील सिंह काफी गुस्से में थे। उन्होंने इशारों-इशारों में एक बार फिर नीतीश कुमार और उनके अधिकारियों पर निशाना साधा था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

by UB India News
August 14, 2026
0

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास...

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग...

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के...

Next Post
नाम के आगे से जाति सूचक टाइटल हटाने वाले नीतीश क्यों करवा रहे हैं जातीय जनगणना?

बिहार में जाति-आधारित गणना से संबंधित दूसरे चरण का सर्वेक्षण कार्य पूरा

बिहार में बाढ़ इस बार फिर से अपनी विनाश लीला दिखाती हुई नजर आएगी !

बिहार में बाढ़ इस बार फिर से अपनी विनाश लीला दिखाती हुई नजर आएगी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend