ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘ग्रामीण भारत में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति’ रिपोर्ट जारी

UB India News by UB India News
August 12, 2023
in खास खबर, शिक्षा
0
‘ग्रामीण भारत में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति’ रिपोर्ट जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश आजाद होने के सालों बाद के बाद शिक्षा स्तर में काफी सुधार हुआ है। साथ ही अब लड़कियों की शिक्षा में काफी सुधार दर्ज किया गया है। यही बड़ा कारण है कि लड़कियों का स्कूल ड्रापआउट कम हुआ है। हाल ही शिक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट के जरिए देश को इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साझा किया। जिस पर बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब ग्रामीण इलाकों में लड़कियों के 78% मां-बाप अपने बच्चों को ग्रेजुएशन और हायर एजुकेशन देना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण इलाकों में 82 फीसदी माता-पिता अपने बेटों को पढ़ाने चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, समाज में पुरानी रुढ़ियां टूटी हैं और अभिभावक चाहते हैं कि उनकी बेटियां ग्रेजुएशन के मामले में बेटों से पीछे न रह जाएं।

शिक्षा मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने अपनी पहली ‘ग्रामीण भारत में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति’ रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट 20 राज्यों के 6229 ग्रामीण परिवारों की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों पर तैयार की गई है। रिपोर्ट के इन आंकड़ों में ग्रामीण इलाकों के 6 साल से लेकर 14 साल के बच्चों को शामिल किया गया है। सर्वे में शामिल 6229 ग्रामीण परिवारों में से 6135 में स्कूल जाने वाले स्टूडेंट थे। हालांकि 56 ऐसे स्टूडेंट थे जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया था साथ ही 38 ऐसे बच्चे भी थे जिन्होंने कभी स्कूल में एडमिशन ही नहीं लिया था।

RELATED POSTS

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

फैमिली इनकम भी स्कूल छोड़ने का कारण
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल छोड़ने वाले 56 स्टूडेंट में से लड़कियों के 36.8 फीसदी मां-बाप ने कहा कि उनकी बेटियों ने स्कूल छोड़ दिया क्योंकि उन्हें फैमिली इनकम में मदद करने की जरूरत थी। जबकि 31.6 प्रतिशत पैरेंट्स ने कहा कि पढ़ाई में रुचि न होने के कारण उनके बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी। वहीं, 21.1 प्रतिशत पैरेंट्स ने बताया कि उनकी बेटियों को घर के कामकाज और भाई-बहनों की देखभाल करनी पड़ती है इसलिए स्कूल छोड़ा।

75 फीसदी लड़कों और 65 फीसदी लड़कियों ने छोड़ा स्कूल
रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि कुल 71.8 फीसदी लड़कों के पैरेंट्स ने कहा कि उनके बेटों के स्कूल छोड़ने का बड़ी वजह पढ़ाई में रुचि की कमी है। वहीं, 48.7 फीसदी ने कहा कि उनके बेटों ने इसलिए पढ़ाई छोड़ी थी क्योंकि उन्हें फैमली इनकम में मदद करना था। सर्वे में बताया गया कि एक-चौथाई लड़के प्राइमरी एजुकेशन के दौरान ही स्कूल छोड़ देते हैं। इस लेवल पर लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर करीब 35 प्रतिशत से ज्यादा थी। वहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्राइमरी स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद लगभग 75 फीसदी लड़कों और 65 फीसदी लड़कियों ने स्कूल छोड़ा था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
आजादी के 76 साल बाद भी, भारत में 99 प्रतिशत से अधिक लोग महिलाओं और लड़कियों के प्रति कुछ न कुछ पूर्वाग्रह रखते हैं

आजादी के 76 साल बाद भी, भारत में 99 प्रतिशत से अधिक लोग महिलाओं और लड़कियों के प्रति कुछ न कुछ पूर्वाग्रह रखते हैं

उत्तराखंड में भूस्खलन से केदारनाथ जा रहे पांच तीर्थयात्रियों की मौत

उत्तराखंड में भूस्खलन से केदारनाथ जा रहे पांच तीर्थयात्रियों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend