ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर पर अपील………

UB India News by UB India News
August 10, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
मणिपुर पर अपील………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में सभी दलों की तरफ से मणिपुर में मैतई और कुकी समुदायों से हिंसा से दूर रहने और शांति कायम करने की अपील की गई। पहली बार गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर खुलकर बात की। पहली बार सच सामने आया। विपक्ष ने पूछा था, प्रधानमंत्री खामोश क्यों हैं, सरकार क्या रही है, अमित शाह ने इसका जबाव दिया। विपक्ष की तरफ से पूछा गया था कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं हटाया गया, अमित शाह ने इसका जबाव दिया। गौरव गोगोई ने इल्जाम लगाया था कि सरकार तमाशा देख रही है, वहां मणिपुर जल रहा है, इस पर अमित शाह ने पूरे तथ्य सामने रख दिए। विरोधी दलों के नेताओं ने कहा था कि बीजेपी मणिपुर पर राजनीति कर रही है, इस पर भी अमित शाह ने बता दिया कि राजनीति कौन कर रहा है और कैसे कर रहा है। अमित शाह लोकसभा में दो घंटा बोले।

चूंकि चर्चा अविश्वास प्रस्ताव पर थी, इसलिए उन्होंने मोदी सरकार के पूरे कार्यकाल की बात की, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कांग्रेस के जमाने मे हुए घपले, घोटाले याद दिलाए। UPA को नाम क्यों बदलना पड़ा इसकी बात की। अमित शाह ने बिना किसी लाग लपेट के, साफ-साफ शब्दों में कहा कि मणिपुर में जो हुआ वो शर्मानक है, वह सभ्य समाज पर कलंक है, लेकिन सरकार खामोशी से नहीं बैठी। 3 मई को हिंसा हुई और अगले चौबीस घंटे में सरकार ने क्या क्या किया, इसका पूरा ब्यौरा शाह ने सदन के सामने रख दिया। अमित शाह ने कुकी और मैतेई समुदायों के बीच विवाद की की असली वजह भी बताई। मणिपुर के मामले में जिस बात ने पूरे देश की आत्मा को सबसे ज्यादा झकझोर कर रखा था, वह दो महिलाओं के साथ शर्मनाक व्यवहार का वीडियो था। अमित शाह ने बताया कि पुलिस को वो वीडियो तभी मिला जब वो पब्लिक के सामने आ चुका था। इससे पहले सरकार को इस बारे में कुछ पता नहीं था। अमित शाह की बात कन्विंसिंग थी।

RELATED POSTS

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

मैं कहूंगा कि अमित शाह ने मणिपुर के मामले में अच्छा जवाब दिया। उन्होंने कुछ छिपाने की कोशिश नहीं की, हाथ जोड़कर शांति की अपील भी की। मणिपुर को लेकर एक बड़ा सवाल ये था कि इतना कुछ होने पर भी मुख्यमंत्री को हटाया क्यों नहीं गया? अमित शाह ने बताया कि बीरेन सिंह पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं, केंद्र सरकार के निर्देश पर काम कर रहे हैं, वह शांति स्थापित करने में मदद कर रहे हैं, इसीलिए सीएम बदलने की कोई जरूरत नहीं है। अमित शाह ने ये माना कि बड़े पैमाने पर हिंसा हुई, हालात काबू से बाहर चले गए थे लेकिन सरकार ने अपनी तरफ से कोशिश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस मामले से जुड़ी एक बड़ी बात ये भी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के मामले पर खामोश क्यों रहे? पिछले कई हफ्तों से विपक्ष ने ये माहौल बनाया कि प्रधानमंत्री मणिपुर पर कुछ इसीलिए नहीं बोले कि उन्हें मणिपुर की चिंता नहीं है। अमित शाह ने खुलासा किया कि नरेंद्र मोदी रात-रात भर मणिपुर को लेकर किस कदर परेशान रहे, गृह मंत्री को निर्देश देते रहे। अमित शाह ने ये भी गिनवा दिया कि पहले जब जब इस तरह की हिंसा हुई, हालात खराब हुए तो संसद में कभी किसी प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया था। ये सारी बातें सुनकर मुझे लगा कि विरोधी दल अगर पहले ही अमित शाह को मणिपुर पर बोलने देते, तो बात इतनी न बढ़ती।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

Next Post
राहुल न बदले हैं, न बदलना चाहते हैं..

राहुल न बदले हैं, न बदलना चाहते हैं..

यूसीसी के खिलाफ……

यूसीसी के खिलाफ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend