ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मिसाल देकर I.N.D.I.A की खोली पोल

UB India News by UB India News
August 9, 2023
in खास खबर
0
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मिसाल देकर I.N.D.I.A की खोली पोल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी दलों की ओर से संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई द्वारा सदन में यह प्रस्ताव लाया गया है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सबसे पहले बहस की शुरुआत करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी चुप क्यों हैं। वहीं, इसके बाद भाजपा की ओर से गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रस्ताव पर सदन में अपनी बात रखी। निशिकांत दुबे ने विपक्षी पार्टियों द्वारा लाए गए इस अविश्वास प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि यह अविश्वास प्रस्ताव नहीं है बल्कि विपक्षी दलों के बीच विश्वास प्रस्ताव है कि कौन विपक्ष के साथ है और कौन नहीं, यह उसी विश्वास का परीक्षण है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

निशिकांत दुबे ने विपक्षी गठबंधन पर उठाए सवाल

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अतीत में अपने साथी दलों के साथ जो किया है, उसे लेकर सहयोगी दलों पर उसका विश्वास नहीं है। दुबे ने आगे कहा कि विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस के बाद डीएमके सबसे बड़ा घटक दल है। उसी डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन के पिता और दिवंगत करुणानिधि की सरकार को साल 1976 में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद साल 1980 में जब इंदिरा गांधी जी की सरकार बन रही थी तो डीएमके उसके साथ आ गई।

सांसद ने नारदा स्टिंग घोटाले को किया याद
वहीं, डीएमके के बाद टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सिंगूर पर हमने (भाजपा) ममता बनर्जी का साथ दिया था। हमारे दल के नेता राजनाथ सिंह उनकी रैली में शामिल हुए थे। भाजपा ने उनकी सरकार बनाने में मदद की थी, लेकिन कांग्रेस ने टीएमसी पर नारदा स्टिंग घोटाले का का केस कर दिया था।

लालू यादव से लेकर शरद पवार तक का किया जिक्र
निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता को साल 1995 में कांग्रेस की सरकार ने ही लालू यादव को जेल भेजा था। उस मामले में ललन सिंह पिटीशनर थे।

वहीं, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को लेकर कांग्रेस ने कई बातें कहीं और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करवाया था।

उन्होंने आगे कहा कि साल 1980 में शरद पवार की सरकार को बर्खास्त करने और जम्मू कश्मीर में 1953 से लेकर 1975 तक शेख अब्दुल्ला को इसी कांग्रेस ने जेल में बंद रखा था।

सोनिया गांधी पर भी कसा तंज
उन्होंने आगे कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा,””यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। यह क्यों लाया गया है? सोनिया जी (गांधी) यहां बैठी हैं… मुझे लगता है कि वो दो काम करना चाहती हैं- बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है…यही इस प्रस्ताव का आधार है।”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
पटना सिविल कोर्ट से मनीष कश्यप को बड़ी राहत

पटना सिविल कोर्ट से मनीष कश्यप को बड़ी राहत

बिहार में महागठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरे , काम से ज्यादा विवादों से भरा रहा पूरा साल

बिहार में महागठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरे , काम से ज्यादा विवादों से भरा रहा पूरा साल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend