प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा से पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नया नारा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से अविश्वास से भरा है इसलिए वे लोग अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोगों ने कहा था कि राज्यसभा में वोटिंग 2024 से पहले का सेमीफाइनल होगा। पीएम मोदी उन सभी सांसदों धन्यवाद दिया जिन्होंने समीफाइनल में जीत के लिए उन्हें बधाई दी।
ये इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है
पीएम मोदी ने विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का सेमीफाइनल का मन था, कल हो गया। उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा कि कुछ को घमंड हो गया है। तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को बहुत घमंड है। इन घमंडिया ताकतों को पूरी एकता से जवाब देने का वक्त है। पीएम ने कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव सत्ता पक्ष के खिलाफ नहीं है बल्कि विपक्ष में विश्वास बहाली का है।
विपक्ष की आखिरी गेंद पर छक्का मारने का वक्त
पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को संबोदित करते हुए कहा कि विपक्षी की आखिरी गेंद पर छक्का मारने का वक्त है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल का नतीजा आ गया है। कल ही तो सेमीफाइनल हुआ था, नतीजा सबके सामने है। अब विपक्ष की अंतिम गेंद पर छक्का मारने का वक्त है। गौरतलब है कि कल राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल बिना किसी बाधा के पास हो गया। कांग्रेस और आप के नेतृत्व में विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया था। लेकिन सरकार ने बड़े नंबर के साथ इसे ऊपरी सदन में पास करवा लिया था।







