ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में जुलाई में 30 हत्याएं ,विपक्ष बोल रहा जंगलराज पार्ट-2 है

UB India News by UB India News
August 8, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना
0
पटना में जुलाई में 30 हत्याएं ,विपक्ष बोल रहा जंगलराज पार्ट-2 है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी में सरकार बैठती है। कानून का राज भी यहीं से तय होता है, लेकिन जब राजधानी ही खूनी हो जाए तो सिस्टम पर सवाल उठना लाजमी है। बिहार की राजधानी पटना में कुछ ऐसा ही हो रहा है। 30 दिन में 30 मर्डर से सरकार पर सवाल खड़े हो गए हैं। पटना के साथ राज्य के अन्य जिलों में भी अपराधी बेलगाम होते दिख रहे हैं। वहीं, विपक्ष राज्य में लॉ एंड को लेकर हमलावर है।

नीतीश कुमार बैक पर तो आरजेडी पूरी तरह से फ्रंट पर है। बीजेपी और एनडीए की सहयोगी दल अब इसे जंगलराज पार्ट-2 बोल रही है। 

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

क्राइम-1: श्मशान घाट पर युवक को गोलियों से भून डाला

30 जुलाई को खांजेकला थाना क्षेत्र के श्मशान घाट पर बदमाशों ने संतोष चौधरी को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने कहा भैया आगे मत बढ़िए खतरा है, इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। शूटर्स का निशाना इतना सटीक था कि संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्राइम-2:निगम पार्षद के पति को दिनदहाड़े मारी 8 गोली

31 जुलाई की सुबह राजधानी का पॉश इलाका गोलियों से दहल गया। दो बाइक सवार बदमाशों ने सुबह साढ़े 10 बजे नीलेश मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 8 राउंड फायरिंग के बाद शूटर्स फरार हो गए। इस घटना में निगम पार्षद के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पाटलिपुत्र कॉलोनी जैसे पॉश इलाके में हुई वारदात ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी।

क्राइम-3:व्यापारी को 6 गोलियां मारी

1 अगस्त की रात बाइक सवार बदमाशों ने खांजेकला थाना क्षेत्र के महाराज घाट पर गल्ला व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 गोलियां मारी, जिससे गल्ला कारोबारी मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर्स फरार हो गए।

अब सुनिए डीजीपी ने जॉइनिंग के समय क्या कहा था…

अप्रैल 2023 में जब राजविंदर सिंह भट्‌टी को बिहार पुलिस का मुखिया बनाया गया तो कानून के राज के दावों की चर्चा होने लगी। सरकार और पुलिस महकमा के साथ मीडिया में भी भट्‌टी छाए रहे। खौफ तो तब और हो गया, जब डीजीपी आरएस भट्‌टी ने पुलिस अफसरों के साथ पहली मीटिंग में अपराध रोकने का अपना सिंपल फॉर्मूला बताया। कहा, अगर अपराधी बैठा होगा तो कुछ खुराफात सोचेगा। अगर आप अपराधियों को नहीं दौड़ाओगे तो वह आपको दौड़ाएगा।

अपराध से हांफ रहे बिहार में राज्य पुलिस के मुखिया के ऐसे दावों से आम जनता में सुरक्षा की उम्मीद जगी थी। वह पुलिस की हनक का इंतजार करते रहे, लेकिन कई मौकों पर बिहार पुलिस ने आम जनता की उम्मीदों को भी ठंडा कर दिया।

अब SSP की भी सुन लीजिए

पटना के SSP राजीव मिश्रा ने अपराध के बढ़ते ग्राफ पर सफाई पेश की है। अपराध के आंकड़ों के साथ क्राइम कंट्रोल के भी दावे किए हैं। एसएसपी का दावा है कि जुलाई में हुई 30 हत्याकांडों में अब तक 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर दावे तो करते हैं, लेकिन अपराधी उनके हर दावे की पोल खोल रहे हैं।

पटना में हर माह लगभग 600 वाहनों की चोरी होती है। ऐसा SSP राजीव मिश्रा बताते हैं, लेकिन इसके साथ ये भी दावा करते हैं कि जुलाई में वाहन चोरी की घटनाएं काबू में रही हैं। ऐसा दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जुलाई माह में 421 वाहनों की चोरी हुई है।

एसएसपी के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में पटना में 14 गाड़ियां चोरी हुई। SSP का कहना है कि इतनी चोरी का कारण कहीं भी बाइक लगा देना है। आप कहीं भी बाइक लगाते हैं, उसी समय आसपास मौजूद चोरों का गिरोह सक्रिय हो जाता है। पुलिस की तत्परता की वजह से चोरी की घटनाओं में कमी आ रही है।

एसएसपी ऐसा दावा कर खुद की पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन यह आंकड़ा भी कम नहीं है। यह पुलिस का रिकॉर्ड बोल रहा है, लेकिन शिकायतें पुलिस के केस रजिस्टर्ड नहीं करने की भी आती हैं।

पटना पुलिस की लापरवाही पार्षद ने बताई

पटना के 22 बी की वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह ने पटना पुलिस की लापरवाही की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पति पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। आरोप लगाया कि लगातार पुलिस से किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गार्ड की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने खामोश रही।

उन्होंने पप्पू और धप्पू को आरोपित बनाते हुए कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। पति गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती हैं तो वह जनता के साथ सड़क पर उतरेंगी।

राजधानी के साथ पूरा बिहार भी अशांत

राजधानी पटना के साथ राज्य के अन्य जिले भी अशांत हैं। लूट और हत्या के साथ डकैती की घटना ने आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लूट और डकैती की कई बड़ी घटनाओं ने पिछली कई घटनाओं का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अब प्रदेश में लूट और हत्या की बड़ी वारदातें देखिए…

बदमाशों के निशाने पर बैंक

एक अगस्त को बदमाशों ने हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक से लाखों रुपए लूट लिए। दो बाइक से आए चार बदमाशों ने सुबह बैंक खुलते ही डकैती की घटना को अंजाम दिया। बिहार में बैंक लूट की घटनाएं ताबड़तोड़ हो रही हैं, जिससे बैंक की सुरक्षा पर सवाल है।

हाजीपुर से पहले मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से बड़ी लूट की थी। जुलाई में नालंदा में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख की लूट हुई थी। बदमाशों ने 22 जून को शिवहर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से दिन दहाड़े 7 मिनट में 27 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

इसी तरह मोतिहारी में आईसीआईसीआई बैंक से बदमाशों ने 18.71 लाख रुपए दिन दहाड़े लूट लिए थे। बिहार में लगातार बैंक में हो रही लूट से आम इंसान भी बैंक जाने से डरने लगे हैं। हर घटना में बदमाशों ने बैंक में मौजूद लोगों का मोबाइल छीन लिया था। विरोध करने पर गोली भी मारी जा सकती है। ग्राहकों को बैंक से बड़े लेन देन में सुरक्षा की चिंता रहती है।

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला

मुजफ्फरपुर में 21 जुलाई को बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और तीन गार्डों को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने इस घटना में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। बिहार एसटीएफ ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड मंटू शर्मा को पकड़ा तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने शूटर गोविंद को भी तमिलनाडु के रामेश्वेरम से गिरफ्तार कर लिया। घटना से साफ हो गया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

कटिहार में महिला सिपाही का मर्डर

बदमाशों में पुलिस का कितना खौफ है, इसका अंदाजा महिला सिपाही की हत्या से लगाया जा सकता है। बदमाशों ने 9 फरवरी 2023 को कटिहार में तैनात महिला सिपाही प्रभा भारती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 21 साल की महिला सिपाही कटिहार पुलिस लाइन में तैनात थी। पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग बताया था। महिला सिपाही की हत्या के बाद उसके परिवार वाले आज भी दहशत में हैं। वह भी जान को लेकर खतरे की आशंका जता चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग के बीच एक मर्डर

कटिहार में बिजली के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक सोनू नाम के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुरू में तो घटना के लिए पुलिस की फायरिंग को जिम्मेदार बताया था, लेकिन बाद में एसपी और डीएम ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CCTV फुटेज जारी किया और घटना में एक युवक द्वारा फायरिंग करते हुए दिखाया गया। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवी ने घटना को अंजाम दिया था। यह घटना आज भी सवालों में है।

पूरा एनडीए अब जंगराज पार्ट-2 की बात कह रहा

मौजूदा समय में महागठबंधन की सरकार है। राजद की नीतीश सरकार में साझेदारी है। विपक्षी दल इसलिए भी सरकार को घेरते हैं, क्योंकि जंगलराज का नारा देकर ही नीतीश कुमार बिहार की सत्ता में आए थे। इस कारण विपक्ष जंगलराज से भी खतरनाक नीतीश राज का नारा दे रहे हैं। अपराध के ग्राफ पर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानों का दौर तेज हो गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
जातीय गणना को लेकर बिहार सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका

बिहार में जातीय गणना पर सुप्रीमकोर्ट में अब 14 अगस्त को होगी सुनवाई

इमरान खान आम कैदियों की तरह बीता रहे समय, सी केटेगरी का बैरक मिला

इमरान खान आम कैदियों की तरह बीता रहे समय, सी केटेगरी का बैरक मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend