ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नूंह हिंसा : होटल पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर , आप नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

UB India News by UB India News
August 7, 2023
in अपराध, खास खबर
0
नूंह हिंसा : होटल पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर , आप नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा के नूंह में हिंसा के दौरान जिस सहारा होटल से पत्थरबाजी की गई थी, प्रशासन ने उसे गिरा दिया है। रविवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में इस होटल पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। रविवार को लगातार तीसरे दिन नूंह में अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि ये सब 31 जुलाई की हिंसा में शामिल दंगाईयों के हैं या इनका दंगा फैलाने में इस्तेमाल हुआ।

वहीं नूंह हिंसा के दौरान गुरुग्राम के प्रदीप शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जावेद अहमद समेत 150 लोगों पर हत्या की FIR दर्ज की है। यह केस गुरुग्राम के सोहना में दर्ज कराया गया है। हालांकि जावेद का कहना है कि ये केस गलत है, वे उस दिन इलाके में थे ही नहीं।

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

AAP नेता जावेद ने कहा- इन्हें मार दो, बाकी मैं संभाल लूंगा
जावेद पर दर्ज FIR में पवन ने बताया- 31 जुलाई की रात 10.30 बजे हम कार में नूंह से सोहना जा रहे थे। बीच में नूंह पुलिस ने मदद करते हुए हमें KMP हाईवे तक छोड़ा। हमें कहा कि आगे रास्ता साफ है, निकल जाओ।

हम निरंकारी कॉलेज के पास पहुंचे तो वहां 150 लोग खड़े थे। उनके हाथ में पत्थर, लोहे की राड और पिस्टल थे। वहां जावेद भी था। उसके कहने पर उग्र भीड़ ने हम पर हमला कर दिया। हमारी कार पर पत्थर मारे। जिससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

मैं कार से नीचे उतरा तो जावेद ने कहा कि इन्हें मार दो। जो होगा, मैं संभाल लूंगा। ये सुनकर 20-25 लोगों ने हम पर अटैक कर दिया। उन्होंने प्रदीप और गनपत को पीटना शुरू कर दिया। मेरे सामने प्रदीप के सिर पर लोहे की राड मारी। जिससे वह नीचे गिर पड़ा।

गोलियां चलनी शुरू हुई तो पुलिस वहां आ गई। वे मुझे व गनपत को भीड़ से निकाल ले गए और प्रदीप को भीड़ सरिये से मारती रही। उसे नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कांग्रेस MLA की सुरक्षा हटाई गई
के बाद सरकार ने कांग्रेस MLA मामन खान की सिक्योरिटी हटा दी है। मामन खान नूंह की फिरोजपुर झिरका सीट से विधायक हैं। नूंह हिंसा को लेकर उन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामन खान का विधानसभा में दिया धमकी वाला पुराना वीडियो और एक ट्वीट को लेकर सरकार की उन पर नजर है। वहीं विधायक मामन खान ने कहा कि मेरी जान को खतरा है, मुझे धमकियां मिल रही हैं।

गृहमंत्री अनिल विज बोले- मुझे हिंसा के बारे में पुलिस नहीं प्राइवेट व्यक्ति ने बताया
नूंह हिंसा के दिन हो चुके हैं। अब हरियाणा के गृहमंत्री ने अनिल विज ने कहा-” मुझे समय पर नूंह हिंसा की जानकारी नहीं दी गई। यहां तक कि हिंसा के कई घंटे बाद एक प्राइवेट व्यक्ति ने फोन पर बताया। पुलिस के बड़े अधिकारियों को तक इस हिंसा के बारे में पता नहीं था।”

विज ने कहा, ”नूंह SP वरुण सिंगला पहले से ही लंबी छुट्टी पर थे। जिले का अतिरिक्त प्रभार पलवल SP को सौंपा गया था, जबकि गृह विभाग एडिशनल चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद उस दिन जम्मू में वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर थे। CID सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करती है। उसने गृह विभाग के साथ कोई खुफिया इनपुट साझा नहीं किया।”

2 जिलों से इंटरनेट बैन हटा, नूंह-पलवल में पाबंदी रहेगी
शनिवार देर रात सरकार ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के पटोदी, मानेसर व सोहना इलाके से इंटरनेट पर लगाई पाबंदी हटा ली। हालांकि नूंह में 8 अगस्त और पलवल में 7 अगस्त की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

नूंह में 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए
नूंह में कर्फ्यू के बीच थाना लेवल पर जिले में 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि अपने-अपने इलाके में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने की जिम्मेदारी इन्हीं की होगी। लोगों के सहयोग के लिए इनके फोन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट तुरंत जरूरी फैसले ले सकेंगे। सरकार के इस फैसले को नूंह में दंगाई पर बड़ी कार्रवाई से जोड़कर देखाा जा रहा है। वहीं नूंह में कर्फ्यू में आज भी ढील दी गई है। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोग जरूरी सामान खरीद सकते हैं।

नूंह दंगों का पाकिस्तानी कनेक्शन
इस बीच नूंह दंगों का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। हरियाणा पुलिस की जांच में पाकिस्तानी यू-ट्यूबर जीशान मुश्ताक के बारे में पता चला है। उसने अहसान मेवाती पाकिस्तानी नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रखा था और इसी से भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए। मुश्ताक ने अपनी लोकेशन अलवर (राजस्थान) बताई जबकि हकीकत में वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर से वीडियो पोस्ट कर रहा था।

जीशान ने पाकिस्तान एजुकेशन एवं रिसर्च नेटवर्क (PERN) के जरिए ये वीडियो अपलोड किए। इस सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क से पाकिस्तान के एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को इंटरनेट दिया जाता है। यह पाकिस्तान सरकार का ही हिस्सा है।

जीशान ने मोनू मानेसर को मारने और नूंह में दंगों के लिए उकसाया। जिस दिन हिंसा जारी थी, उस दिन वह आगजनी-तोड़फोड़ के फुटेज भी जारी कर रहा था। पुलिस को शक है कि जीशान का नूंह में मजबूत नेटवर्क है। पुलिस ने अब तक की जांच के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है।

नूंह में तीसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन
इस बीच, नूंह में हुई हिंसा के राज्य सरकार का बुलडोजर एक्शन तीसरे दिन भी जारी है। रविवार को भी बुलडोजर से अवैध घर-दुकानें गिराई जा रही हैं। शुक्रवार को नूंह में ही 25 घर-दुकानों और रोहिंग्या की 250 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया था। शनिवार को नल्हड़ रोड पर 30 मकान-दुकानें गिरा दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि ये अवैध निर्माण हैं और इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे।’

फरीदाबाद में बिट्‌टू बजरंगी पर FIR, थाने से जमानत पर छोड़ा
नूंह हिंसा में उकसाने के आरोपी बिट्‌टू बजरंगी पर फरीदाबाद पुलिस थाने में FIR सामने आई है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का यह केस नूंह हिंसा के अगले दिन यानी 1 अगस्त को दर्ज हुआ। इसमें बिट्‌टू बजरंगी के लोकेशन बताकर मेवात आने के लाइव वीडियो को आधार बनाया गया है। पुलिस ने कहा कि बिट्‌टू ने पाली गांव में समर्थकों के साथ ऐसी बातें कर लोगों को भड़काया है।

हालांकि इसको लेकर फरीदाबाद पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं कि उन्होंने केस के बाद थाने से ही बिट्‌टू को जमानत दे दी। इससे पहले भी बिट्‌टू पर 2 FIR दर्ज हैं। वहीं इस मामले में फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह ने कहा कि बिट्‌टू को थाने से ही जमानत दी गई क्योंकि इसके ऊपर जो एफआईआर दर्ज हुई, इसमें 7 साल से कम की सजा का प्रावधान है।

पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस तैनात
हिंसा में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि पिछले 3 दिनों के दौरान नूंह, गुरुग्राम और पलवल में हिंसा की कोई नई घटना सामने नहीं आई है। इसके बावजूद तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सभी जगह पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा पुलिस तैनात है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
आने में बहुत लेट कर दिया, आपके लिए सही जगह यही’ :  अमित शाह

आने में बहुत लेट कर दिया, आपके लिए सही जगह यही' : अमित शाह

भारतनेट परियोजना : 6.4 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने पर 1.39 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी मोदी सरकार

भारतनेट परियोजना : 6.4 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने पर 1.39 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी मोदी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend