ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आने में बहुत लेट कर दिया, आपके लिए सही जगह यही’ : अमित शाह

अमित शाह ने पुणे में कहा कि वह पहली बार अजित पवार के साथ मंच पर बैठे हैं. उन्होंने अजित पवार को लेकर यह भी कहा कि वह सही जगह और योग्य जगह पर बैठे है और अजित ने यहां आने में लेट कर दिया.

UB India News by UB India News
August 7, 2023
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
आने में बहुत लेट कर दिया, आपके लिए सही जगह यही’ :  अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार (6 अगस्त, 2023) को पुणे में एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर कहा कि आपने यहां आने में बहुत देर कर दी, आपके लिए यह जगह सही है. अजित पवार पिछले महीने बीजेपी और  सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन में शामिल होकर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) हिस्सा बन गए.

अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में अजित पवार को उप मुख्य्मंत्री बनने के लिए बधाई दी. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे. अमित शाह ने कहा, ‘मैं पहली बार अजित पवार के साथ मंच पर बैठा हूं. अजित पवार अभी सही जगह और योग्य जगह पर बैठे है. यहां आने अजित पवार आपने काफी लेट किया.’

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देश में लोगों का सपना था, उनका घर बन जाए, उनके घर में बिजली आ जाए. एक गरीब के मन में जो भी सपना होता है वो सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में पूरा किया. उन्होंने कहा कि गरीब काम करना चाहता है, लेकिन उसके पास पूंजी नहीं है, इसका जवाब सहकारिता आंदोलन है. सहकार से समृद्धि का मतलब है छोटे से छोटे व्यक्ति को मौका देना. इस मंत्रालय से लोगों को मौका मिलेगा.

अमित शाह ने कहा, सहकार आंदोलन के लिए पारदर्शिता लानी चाहिए
अमित शाह ने आगे कहा, ‘सहकार आंदोलन के लिए हमें पारदर्शिता लानी होगी, और जवाबदेही तय करना होगा. हमने सफलताओं के कई उदाहरण दुनिया के सामने रखे हैं. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने ये तय किया है कि आनेवाले 5 साल में 3 लाख नए पैक्स बनाएंगे. आज सुबह मैंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से कहा कि महाराष्ट्र को इन योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा लेना चाहिए.’

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक सहकारी कॉपरेटिव डेटा तैयार किया जा रहा है, जिससे पता चल जाएगा कि कौन से गांव में कॉपरेटिव आंदोलन नहीं है. इससे युवाओं को जोड़ा जाएगा. उन्होंने आगे किसानों को लेकर बात करते हुए कहा कि किसान अपने प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट नहीं कर पा रहे थे. अब मल्टी एक्सपोर्ट समिति यह काम करेगी, जिसका फायदा किसानों को होगा. उन्होंने बताया कि अगर आपके बास ढाई बिगहा जमीन है तो आप बीज का  उत्पादन कर सकते हो, पहले यह संभव नहीं था.

अमित शाह बोले- हमने 10 हजार करोड़ की घोषणा की
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों से बात की कि महाराष्ट्र का कोई भी कॉपरेटिव शुगर कारखाना ऐसा नहीं होना चाहिए, जो इथेनॉल ना बनाता हो. उन्होंने कहा, ‘हमने 10 हजार करोड़ की घोषणा है, आप भूल जाइए, आपको जितना पैसा चाहिए हम फाइनेंस करेंगे. मैं इतना ही कहना चाहता हूं प्रधानमंत्री ने 5 ट्रिलियन इकोनामी का लक्ष्य रखा है महाराष्ट्र की को-ऑपरेटिव सोसाइटी से मैं यह कहना चाहता हूं. हमें भी इसमें को-ऑपरेटिव सेक्टर का क्या लक्ष्य होगा क्या रोल होगा इसे तय करना चाहिए.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
भारतनेट परियोजना : 6.4 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने पर 1.39 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी मोदी सरकार

भारतनेट परियोजना : 6.4 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने पर 1.39 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी मोदी सरकार

पाकिस्तान में भीषण रेल हादसा,  22 की मौत, 80 घायल

पाकिस्तान में भीषण रेल हादसा, 22 की मौत, 80 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend