ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के एनडीए सांसदों के साथ आज लोकसभा के एनेक्सी बिल्डिंग में पीएम मोदी किये बैठक

UB India News by UB India News
August 4, 2023
in खास खबर
0
बिहार के एनडीए सांसदों के साथ आज लोकसभा के एनेक्सी बिल्डिंग में पीएम मोदी किये बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों के NDA में शामिल पार्टियों के सांसदों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में आज बिहार की बारी है। मोदी बिहार के NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे। उनकी मांग, समस्या, विचार को सुनेंगे। विपक्षी एकता की तीसरी बैठक के पूर्व यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री बिहार के लोकसभा सदस्यों और राज्य सभा सदस्यों से शाम छह बजे मुलाकात करेंगे। लोकसभा के एनेक्सी बिल्डिंग में यह बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा सांसद तो हिस्सा लेंगे ही। साथ ही लोजपा के सांसद भी शामिल होंगे।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

विपक्षी एकता की बैठक अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में होनी है। ऐसे में उस बैठक के बाद यह बैठक काफी अहम माना जा रहा है।

PM मोदी ने बुधवार को पहले महाराष्ट्र भवन में उत्तर प्रदेश के काशी और अवध क्षेत्र के NDA सांसदों के साथ बैठक की। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह और अनुप्रिया पटेल और महेंद्र नाथ पांडे शामिल हुए थे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी मीटिंग में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षदीप के सांसद के साथ बैठक की। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रहलाद जोशी और वी मुरलीधरन पांडे मौजूद रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले 10 दिनों में NDA के सभी सांसदों से मुलाकात का प्लान तैयार किया है। भाजपा ने NDA सांसदों को क्षेत्रों में बांटा गया है। मोदी और सांसदों के बीच बैठकों की तैयारी केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान, बीएल वर्मा, धर्मेंद्र प्रधान और शांतनु ठाकुर कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही जदयू के सांसद और विधायकों से वन टू वन बातें की है। यहीं नहीं सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व विधायकों, सांसदों से भी एक-एक कर मिलें है। सीएम नीतीश कुमार ने इन जन प्रतिनिधियों से मिलकर क्षेत्र का फीड बैंक लिया है।

इधर, एनडीए की मीटिंग पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि चुनाव आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांसद दिखने लगे हैं। वह तो चुनावी मौसम में ही मीटिंग करते हैं। एनडीए की जब हालत पतली हुई है तो मीटिंग कर रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू का यह रूटीन वर्क है। अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों, सांसदों व पूर्व सांसद-पूर्व विधायकों से मुलाकात की है। फीडबैक लिया है। हमारे नेता लालू प्रसाद यादव तो हर दिन विधायकों और सांसदों से मिलते रहते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, ‘INDIA’ गठबंधन के नेताओं ने सदन से किया वॉकआउट

लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, 'INDIA' गठबंधन के नेताओं ने सदन से किया वॉकआउट

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में हिंसक घटनाएं फिर बढ़ी

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में हिंसक घटनाएं फिर बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend