ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण केस में CBI ने दर्ज की नई FIR मुख्य आरोपी काट रहा आजीवन कारावास की सजा..

UB India News by UB India News
July 31, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना, महिला युग, मुजफ्फरपुर
0
मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण केस में CBI ने दर्ज की नई FIR मुख्य आरोपी काट रहा आजीवन कारावास की सजा..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। यह कांड भले ही 2018 में सामने आया लेकिन स्वयंसेवी संस्था सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा संचालित इस बालिका गृह में बच्चियों को फर्जी हाथों में सौंपने का खेल काफी पहले से चल रहा था। सीबीआई की ताजा एफआईआर (29 जुलाई) इसका प्रमाण है। सीबीआई ने स्वयंसेवी संस्था पर एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले में यह मुकदमा दर्ज किया है।

जांच में पता चला है कि एक नाबालिग जो शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग थी उसे उसके पिता राजकुमार पासवान को 10 नवंबर 2015 को सौंपा गया था। राजकुमार पासवान का पता झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड की अंबाजीत पंचायत के सुकुल खपिया गांव दर्ज था। रानी को सीतामढ़ी की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के 10 नवंबर 2015 के आदेश के आधार पर सौंपा गया था। जांच में नाबालिग के पिता राजकुमार पासवान और उसकी पत्नी शीतला के मतदाता पहचान पत्र फर्जी निकले।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

राजकुमार पासवान और उसकी पत्नी की पहचान करने वाला नथुनी मुखिया भी एक काल्पनिक व्यक्ति निकला। जिस पंचायत और गांव का मुखिया नथुनी को बताया गया, उस पंचायत में नथुनी नाम से कभी कोई मुखिया नहीं रहा। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि नाबालिग को बाल कल्याण समिति के जिस आदेश पर 10 नवंबर 2015 को रिहा किया गया, उस आदेश पर सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन मानसी समादार और सदस्य रेणु कुमारी सिंह ने भी हस्ताक्षर नहीं किए थे। यह आदेश ही फर्जी था।

सीबीआई ने बालिका गृह कांड को खुला रखा है

बालिका गृह कांड में मुजफ्फरपुर के महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत 31 मई 2018 को कांड दर्ज किया गया था। सीबीआई ने 28 जुलाई 2018 को केस दर्ज किया। 18 दिसंबर 2018 को मुजफ्फरपुर के पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट फाइल की। सेवा संकल्प एवं विकास समिति के मालिक ब्रजेश ठाकुर सहित 21 को अभियुक्त बनाया था। सीबीआई ने कुछ बिंदुओं को लेकर आगे के अनुसंधान को भी सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत खुला रखा था। नया केस इसी के तहत दर्ज हुआ।

23 मार्च को राज्य सरकार ने की थी अनुशंसा

राज्य सरकार ने 23 मार्च 2023 को सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। केन्द्र सरकार ने 18 जुलाई को इसकी अधिसूचना जारी कर दी और सीबीआई पटना ने शनिवार 29 जुलाई को मामला दर्ज कर लिया।

डीएसपी नीलम करेंगी जांच

नाबालिग के लापता होने के मामले की जांच करेगी। सीबीआई ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह के अज्ञात कर्मियों व अन्य अज्ञात के मामला दर्ज किया है। जांच सीबीआई की डीएसपी नीलम कुमारी को सौंपी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
ISRO ने भरी सफलता की एक और उड़ान, सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स किए लॉन्च, महीने भर में दूसरा सफल मिशन

ISRO ने भरी सफलता की एक और उड़ान, सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स किए लॉन्च, महीने भर में दूसरा सफल मिशन

मणिपुर में पीड़ितों से मुलाकात के बाद INDIA के सांसदों ने राज्यपाल से मुलाकत कर सौंपा ज्ञापन

मणिपुर में पीड़ितों से मुलाकात के बाद INDIA के सांसदों ने राज्यपाल से मुलाकत कर सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend