ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली बिल राज्यसभा में पास होना पक्का, YSR का मिला साथ , इधर दुविधा में हरिवंश

UB India News by UB India News
July 28, 2023
in खास खबर
0
दिल्ली बिल राज्यसभा में पास होना पक्का, YSR का मिला साथ , इधर दुविधा में हरिवंश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी सरकार को दिल्‍ली बिल के मामले पर वायएसआर कांग्रेस का साथ मिल गया है. वायएसआरसीपी के संसद में नेता वी विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी मोदी सरकार के साथ खड़ी है. वायएसआरसीपी का कहना है कि वो दिल्‍ली से जुड़े अध्‍यादेश के बिल पर केंद्र सरकार के पक्ष में है. वहीं, मोदी सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्‍वास प्रस्‍ताव का वो विरोध करेगी.

वायएसआरसीपी के राज्य सभा में नौ सांसद हैं. वी विजयसाई रेड्डी ने कहा, “हम दोनों मुद्दों पर सरकार के पक्ष में वोट डालेंगे. वायएसआरसीपी का समर्थन मिलने के बाद दिल्ली बिल का राज्य सभा में पारित होना पक्का हो गया है. वायएसआरसीपी के लोक सभा में 22 सांसद हैं, जो अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट डालेंगे.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

वायएसआरसीपी के समर्थन से पहले राज्य सभा में सरकार का आंकड़ा 112 था, जो बहुमत से 8 दूर था. पार्टी के नौ सांसद दिल्ली बिल पर मोदी सरकार के पक्ष में वोट डालेंगे. इस तरह बिल के समर्थन में 121 वोट होंगे, जो बहुमत के आंकड़े से एक अधिक है. सरकार को बीएसपी, जेडीएस और टीडीपी से भी समर्थन की उम्मीद है. इन तीनों दलों के एक-एक सांसद हैं. ऐसे में बिल के पक्ष में 124 वोट मिल सकते हैं. इस तरह बिल आसानी से पास हो जाएगा.

वहीं, अगर बीजू जनता दल (BJD) सदन से वॉक आउट करे, तो बहुमत का आंकड़ा 115 ही रह जाएगा और ऐसे में भी सरकार को बिल पारित कराने में कोई परेशानी नहीं आएगी.

वहीं संसद में आज केंद्र सरकार दिल्ली के अधिकारों से संबंधित अध्यादेश ला सकती है। इसके चलते सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं। इंडिया गठबंधन की सारी पार्टियों ने व्हिप जारी किया है। जद (यू) ने भी मानसून सत्र के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसदों को दिल्ली से संबंधित विधेयक के खिलाफ मतदान करके पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए व्हिप जारी किया है।

राज्यसभा उपाध्यक्ष दुविधा में…
राज्यसभा के उपसभापति और जदयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह को भी व्हिप जारी किया गया है। उनके कार्यालय ने एएनआई से उनके कार्यकाल में पहली बार व्हिप मिलने की पुष्टि की है। हाल ही में हरिवंश कई मौकों पर पार्टी की लाइन से अलग चलते दिखे, जिसके बाद उनके और पार्टी के बीच मनमुटाव की बाते सामने आई थी।

हालांकि, अब देखना ये होगा कि हरिवंश पक्ष या विपक्ष में कहां वोट करते हैं।

अनिल हेगड़े बोले- पार्टी के सभी सांसदों को व्हिप जारी
राज्यसभा में जेडीयू के मुख्य सचेतक अनिल हेगड़े ने कहा कि जब भी महत्वपूर्ण विधेयक आते हैं, तो न केवल जेडीयू बल्कि सभी दल अपने सांसदों को व्हिप जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पार्टी के सांसदों को व्हिप जारी किया है, हमने हमेशा यही किया है। हालांकि, हेगड़े ने कहा कि मैं इसका पता लगाऊंगा कि क्या पहले भी किसी अवसर पर उपसभापति को व्हिप जारी किया गया था या नहीं।

कई बार पार्टी लाइन से अलग चले हरिवंश
बता दें कि हाल ही नए संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में जेडीयू ने इससे किनारा किया, लेकिन हरिवंश ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई थी। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तो इसके बाद हरिवंश पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की बात कही थी। इससे पहले जेडीयू नेता हरिवंश ने नोटबंदी का भी समर्थन किया था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिला गिफ्ट, खाते में जमा हुए 2000-2000 रुपए

देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिला गिफ्ट, खाते में जमा हुए 2000-2000 रुपए

नीतीश जी जिस भैंस पर आप बैठ गए हैं आपको भी पानी में लेकर जाएगी….

लालू यादव CM नीतीश के साथ क्यों हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend