• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • Bihar Election2025
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025

यूक्रेन–पाकिस्तान की सांठगांठ

UB India News by UB India News
July 23, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
यूक्रेन–पाकिस्तान की सांठगांठ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान अब यूक्रेन युद्ध में कूदने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एकाएक पाकिस्तान की यात्रा की तथा वहां के नेताओं से मंत्रणा की। कूटनीतिक और सैन्य हलकों में कयास लगाया जा रहा है कि यूक्रेन पाकिस्तान से हथियारों की आपूर्ति चाहता है। इसके पहले भी इस तरह की खबरें आई थीं कि पाकिस्तान एक ओर रूस से सस्ते कच्चे माल का आयात कर रहा है वहीं दूसरी ओर यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहा है। कुलेबा के साथ बातचीत के बाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यह सफाई दी कि उनका देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा। लेकिन इस सार्वजनिक बयान के बावजूद पाकिस्तान गोपनीय रूप से यदि यूक्रेन को हथियार भेजता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान के पास अमेरिका और चीन से हासिल किए गए हथियारों का जखीरा है। यूक्रेन हाल के दिनों में हथियारों की कमी का शिकार है। अमेरिका और नाटो देशों की ओर से लगातार हथियारों की आपूर्ति के बावजूद यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर रूस का मुकाबला नहीं कर पा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान और यूक्रेन के बीच कोई समझौता कराने की फिराक में है। पिछले दिनों अमेरिका और पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज दिलाने में मदद की है। पाकिस्तानी सेना अमेरिका और पश्चिमी देशोें के प्रभाव में रही है। यह संभव है कि राजनीतिक नेतृत्व की राय से हटकर पाकिस्तानी सेना यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने का प्रयास करे। यदि ऐसा होता है तो रूस की ओर से सख्त प्रतिक्रिया होगी।

यूक्रेन युद्ध एक खतरनाक दौर की ओर बढ़ रहा है। रूस ने काला सागर से होकर खाद्यान्न की आपूर्ति संबंधी समझौते से हटने का ऐलान किया है। इस समझौते के जरिये काला सागर से होकर यूक्रेन और रूस के खाद्यान्न की आवाजाही होती थी। समझौते के रद्द होने के बाद दुनिया विशेषकर अफ्रीकी देशों में खाद्यान्न का संकट पैदा हो सकता है। रूस का तर्क यह है कि इस समझौते के जरिये यूक्रेन का खाद्यान्न गरीब देशों की बजाय यूरोपीय देशों को भेजा जा रहा है। रूस का कहना है कि गरीब देशों को केवल ०३ फीसद‚ यूरोपीय देशों को ४१ फीसद और शेष मध्यम आय वर्ग वाले देशों को भेजा गया है। रूस का यह भी आरोप है कि जहां वह एक ओर यूक्रेन के लिए सुरक्षित समुद्री गलियारा उपलब्ध करा रहा है वहीं दूसरी ओर अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण उसका खाद्यान्न निर्यात बाधित हो रहा है। समझौते की ओर दोबारा लौटने के लिए रूस ने शर्त रखी है कि इसके खाद्यान्न निर्यात पर लगाई गई रोक हटाई जाए। कुछ महीने पूर्व जब खाद्यान्न समझौते का नवीनीकरण का मुद्दा सामने आया था तब भारत ने मध्यस्थता की थी। तुर्की ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अनुरोध किया था कि वह रूस को राजी करे। जयशंकर ने इस संबंध में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत की थी‚ उसके बाद रूस समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गया था। लेकिन इस बार ऐसा होगा इसमें संदेह है। खाद्यान्न सुरक्षा के नाजुक हालात को देखते हुए भारत ने चावल निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है।

RELATED POSTS

जंगलराज कहें या महाजंगलराज?

वक्फ कानून-केंद्र सरकार ने नए नियमों का नोटिफिकेशन किया जारी

काला सागर संघर्ष का एक नया क्षेत्र बन रहा है। रूस ने चेतावनी दी है कि यहां से गुजरने वाले किसी भी जलयान को शत्रु का जलयान माना जाएगा। रूसी सेना ने संदिग्ध जलयानों पर धावा बोलने का अभ्यास शुरू किया है। हालांकि अमेरिका ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन के जलयानों को अपने युद्धपोतों के जरिये सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगा। इसे रूस और नाटो देशों के बीच सीधे संघर्ष की आशंका फिलहाल टल गई है। लेकिन यह स्थिति कब तक जारी रहेगी कहना मुश्किल है।

युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेन जवाबी हमले में नाकाम साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान उसने रूस की मुख्य भूमि और क्रीमिया को जोड़़ने वाले सबसे बड़े़ पुल कर्च ब्रिज को निशाना बनाया है। साथ ही उसने क्रीमिया पर भी ड्रोन हमले किए हैं। राष्ट्रपति पुतिन इसे गंभीर मामला मानते हैं। आशंका है कि रूस की ओर से यूक्रेन के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाया जा सकता है।
यह संभव है कि राजनीतिक नेतृत्व की राय से हटकर पाकिस्तानी सेना यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने का प्रयास करे। यदि ऐसा होता है तो रूस की ओर से सख्त प्रतिक्रिया होगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीमार क्या हुए की राजनीतिक उठापटक की कहानी शुरू…….

जंगलराज कहें या महाजंगलराज?

by UB India News
July 7, 2025
0

बिहार में कानून-व्यवस्था के सवाल पर ही लालू-राबड़ी की जगह नीतीश कुमार सत्ता में आए। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से विधि-व्यवस्था,...

वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……

वक्फ कानून-केंद्र सरकार ने नए नियमों का नोटिफिकेशन किया जारी

by UB India News
July 5, 2025
0

केंद्र सरकार ने यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, एम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट रूल्स, 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये नियम वक्फ...

विश्व स्तर पर राजनयिक हस्तक्षेपों में अचानक आई तेजी से भारत की कूटनीतिक ताकत ही नहीं, आर्थिक शक्ति में भी इजाफा होगा…………..

विश्व स्तर पर राजनयिक हस्तक्षेपों में अचानक आई तेजी से भारत की कूटनीतिक ताकत ही नहीं, आर्थिक शक्ति में भी इजाफा होगा…………..

by UB India News
July 5, 2025
0

विश्व स्तर पर राजनयिक हस्तक्षेपों में अचानक तेजी आ गई है। एक साथ अनेक वैश्विक संगठन या समूह सक्रिय हो...

इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा…….

क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’?

by UB India News
July 2, 2025
0

अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में कर छूट, व्यय में कटौती और निर्वासन निधि में वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड...

चुनाव से पहले मुझे झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसा रहे बाइडेन …….

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में विवाद क्यो थमने का नाम नहीं ले रहे…………………

by UB India News
June 29, 2025
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब नया विवाद डिजिटल सर्विस...

Next Post
बदल रहा है मीडि़या

बदल रहा है मीडि़या

सीमा हैदर की तर्ज पर पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू, पति को फोन कर कहा- ‘सहेली’ से मिलने आई हूं लाहौर

सीमा हैदर की तर्ज पर पाकिस्तान पहुंची भारत की अंजू, पति को फोन कर कहा- 'सहेली' से मिलने आई हूं लाहौर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend