ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा उपसभापति पद से हट सकते हैं हरिवंश

UB India News by UB India News
July 21, 2023
in बिहार
0
हम सब पीएम मोदी के आभारी…’ बोले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का पढ़ा संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तो क्या हरिवंश को उपसभापति की कुर्सी से हटने का समय आ गया? भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से नीतीश कुमार को तगड़ा झटका देने की प्लानिंग कर ली है ? क्या हरिवंश का नीतीश से बंद कमरे में मुलाकात शुभ नहीं रहा ? जैसे ही उपसभापति के पैनल का गठन हुआ ठीक इस गठन के बाद इस तरह की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या राज्यसभा के वर्तमान के उपसभापति हरिवंश कुर्सी छोड़ना पड़ सकता है ?

दरअसल, उपराष्ट्रपति द्वारा गठित राज्यसभा के पैनल में राजस्थान के भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी नॉमिनेट किया गया है। इनके नॉमिनेट होने के साथ ही इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि इनको अब राज्यसभा का उपसभापति बनाया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इनके नाम का ऐलान कल ही राज्यसभा के अंदर होना था, लेकिन मणिपुर हिंसात्मक ज्वलंत मुद्दों के कारण राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई और इनके नामों का ऐलान नहीं हो सका।हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वर्तमान में भाजपा कोई ऐसा निर्णय लेने जा रही है बस उन्हें पैनल में शामिल कर किया गया है।

RELATED POSTS

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

वहीं, सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 8 नामों के नामों के भेजे गए पैनल में सांसद घनश्याम तिवाड़ी का नाम शामिल है। सूत्रों की मानें तो ये 8 नाम ही फाइनल होगा, इसके लिए घनश्याम तिवाड़ी ने बुधवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया है। अब सिर्फ अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बाद तिवाड़ी राज्यसभा में राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे।

जानकारी हो कि, तिवाड़ी मौजूदा समय में पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) सहित लोकसभा और राज्यसभा की पांच कमेटियों में सदस्य हैं। उन्होंने हाल ही मोरक्को में यूएनओ की ओर से आयोजित बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। तिवाड़ी राजस्थान में बीजेपी सरकारों के दौरान विधि और संसदीय कार्यमंत्री के साथ-साथ शिक्षा, ऊर्जा और अन्य कई विभागों के मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। उनके विधायी कार्यों के अनुभव को देखते हुए उन्हें राज्यसभा में उपसभापति की जिम्मेदारी मिलने जा रही है. अभी हरिवंश सिंह राज्यसभा के उपसभापति हैं।

मालूम हो कि, तिवाड़ी के अलावा अलग-अलग राज्यों के सात और राज्यसभा सांसदों को उपसभापति पैनल में शामिल किया गया है। इनमें भारत में उड़नपरी के नाम से विख्यात धावक पीटी ऊषा, नागालैंड से पहली महिला राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद डॉ. फौजिया खान, ओडिशा से राज्यसभा सांसद सुलता देव, आंध्र प्रदेश से विजयसाई रेड्‌डी, कर्नाटक से कांग्रेस सांसद डॉ. एल हनुमंथैया और पश्चिम बंगाल से टीएमसी के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय शामिल हैं।

आपको बताते चलें कि, राज्यसभा में सभापति और उपसभापति की गैर मौजदूगी में उपसभापति पैनल के सदस्य ही सदन की कार्यवाही को संचालित करते हैं। वर्तमान में सदन के मौजूदा उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2026 तक है। हरिवंश जनता दल यूनाइटेड के सदस्य है। इस लिहाजा वो भी अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं इसका एलान आज हो सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

by UB India News
August 14, 2026
0

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास...

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी...

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

बिखर जाएगा राजद या बचा लेंगे तेजस्वी?

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में चुनाव बीते 9 महीने होने को हैं, लेकिन सियासी सरगर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पहले...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

Next Post
गुजरात में तबाही का निशान छोड़ गई बारिश, अहमदाबाद एयरपोर्ट का भी बुरा हाल

गुजरात में तबाही का निशान छोड़ गई बारिश, अहमदाबाद एयरपोर्ट का भी बुरा हाल

स्वामी विवेकानंद पर टिप्पणी करने वाले ISKCON के संत अमोघ लीला दास ने मांगी माफी

स्वामी विवेकानंद पर टिप्पणी करने वाले ISKCON के संत अमोघ लीला दास ने मांगी माफी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend