ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात में तबाही का निशान छोड़ गई बारिश, अहमदाबाद एयरपोर्ट का भी बुरा हाल

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी भारी जलजमाव हो गया था और पार्किंग को लेकर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसको लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर उड़ान चेक कर लें.

UB India News by UB India News
July 24, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
गुजरात में तबाही का निशान छोड़ गई बारिश, अहमदाबाद एयरपोर्ट का भी बुरा हाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अहमदबाद और जूनागढ़ समेत गुजरात के कई जिलों में हुई बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. हालांकि अहमदाबाद-जूनागढ़ में बारिश बंद होने से स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है और लोगों को जलजमाव से भी मुक्ति मिल गई है. लेकिन सड़कों पर आई बाढ़ की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. घर के बाहर खड़ी गाड़ियां पानी के बहाव में एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. इसके अलावा अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी यात्रा से पहले लोगों को एयरलाइंस से कॉन्टेक्ट करने की सलाह दी गई.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी भारी जलजमाव हो गया था और पार्किंग को लेकर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसको लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर उड़ान चेक कर लें. इसके साथ ही यात्रियों को पार्किंग से बचने की भी सलाह दी गई है.

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

एयरपोर्ट की ओर से ट्वीट किया गया, “SVPIA में सभी उड़ानों की आवाजाही और हवाई अड्डे के टर्मिनल संचालन सामान्य और निर्बाध रूप से जारी हैं. हवाई अड्डे के आसपास भारी बारिश और जल जमाव के कारण, हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें और उड़ान की स्थिति की जांच करें. यात्रियों को हवाई अड्डे पर पार्किंग से बचने की भी सलाह दी जाती है. अहमदाबाद हवाई अड्डे पर हमारी टीमें अपने यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इसके अलावा अहमदाबाद के सिविलि अस्पताल में भी पानी भर गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया है. सिविल अस्पताल का ट्रामा वार्ड में शनिवार की रात जलजमाव हो गया था, हालांकि अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है.

जूनागढ़ में अब थमी बारिश, हालात खराब

जूनागढ़ में हालात ऐसे हालात बन गए थे कि एसपी को लोगों से अपील करनी पड़ी थी कि घर से बाहर न निकलें. पूरे शहर में बारिश की वजह से पानी भर गया था. 1983 के बाद पहली बार इतनी बारिश यहां दर्ज की गई है. शहर में बनी बेसमेंट पार्किंग में भी पानी भर गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि इसमें कई गाड़ियां डूब गईं. यही नहीं, पानी लिफ़्ट और सीड़ियों से भी उपर की और आने लगा था. रायजीबाग यानी जूनागढ के पॉश इलाक़ा, यहां पर बारिश के चलते महंगी गाड़ियां भी खिलौने की तरह बहने लगीं. वहीं बाढ़ के पानी में भैंस भी फंस गईं थी. हालांकि अब सड़कों से पानी तो खत्म हो गया है, लेकिन हालात अभी भी बहुत खराब हैं. गाड़ियां एक दूसरे पर चढ़ी हुईं हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.

नवसारी में जलजमाव से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

गुजरात के ज्यादातर इलाकों में बारिश से दिक्कतें हुईं. द्वारका में नाले ब्लॉक हो गए और जलजमाव हो गया. बाजारों मे दो से तीन फीट पानी भर गया. वहीं नवसारी में सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे में 9 इंच बारिश हुई. दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद नवसारी और विजलपोर शहरों के कई इलाके जलमग्न हो गए. शहर में आने वाले सभी रास्तों पर पानी है. जुनाथाना इलाके में गैस एजेंसी के गोदाम का गेट पानी के बहाव से खुल गया. इसके बाद यहां रखे गैस सिलेंडर पानी में बह गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अमरेली में बाढ़ जैसे हालात

कुछ ऐसा ही हाल गुजरात के अमरेली शहर का हुआ. यहां लिलाय में अचानक हुई भारी बारिश से बाढ़ आ गई. इसके बाद सडकों पर तूफानी सैलाब था. बीच बाजार में नदी बहती दिखी. एक युवक हाथों में गैस का सिलेंडर लेकर सड़क क्रॉस कर रहा था, लेकिन इसी बीच पानी का बहाव इतना तेज था कि वो बह गया. पूरे सौराष्ट्र में बाढ़ से हालात खराब हैं.

महाराष्ट्र में भी हालात बेकाबू

महाराष्ट्र के रायगढ़ में जमीन खिसकने से हादसे की भयावह तस्वीर सामने आई है. यहां मलबे की चपेट में पूरा गांव आ गया था, जिसमें दबकर 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मुंबई में भी बारिश ने यहां के लोगों की जिंदगी दुश्वार कर दी. मुंबई के भी कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसने जनजीवन को प्रभावित कर दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
स्वामी विवेकानंद पर टिप्पणी करने वाले ISKCON के संत अमोघ लीला दास ने मांगी माफी

स्वामी विवेकानंद पर टिप्पणी करने वाले ISKCON के संत अमोघ लीला दास ने मांगी माफी

ट्विटर का नाम और लोगो बदलेंगे एलन मस्क! …

ट्विटर का नाम और लोगो बदलेंगे एलन मस्क! ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend