ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोपनीयता पर लापरवाही..

UB India News by UB India News
July 14, 2023
in Lokshbha2024, कानून, समाज
0
गोपनीयता पर लापरवाही..

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल उच्च न्यायालय में वायलार बलात्कार मामले में पीडि़ताओं की मां ने याचिका दायर की है जिसमें लड़़कियों के बारे में कथित रूप से अशोभनीय और अपमापजनक टिप्पणियों के लिए कार्रवाई की मांग की है। उसके अनुसार पूर्व जांच अधिकारी (आईओ) के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति के तहत संज्ञान नहीं लिया गया। पीडि़़ताओं की मां ने सत्र अदालत के आदेश को चुनौती दी है। याचिका में कहा है कि सत्र अदालत ने केवल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) कानून की धारा २३(१) के तहत अपराध का संज्ञान लिया था। इस धारा के अनुसार‚ कोई भी व्यक्ति पूर्ण और प्रामाणिक जानकारी के बिना किसी भी प्रकार के मीडि़या या स्टूडि़यो या फोटोग्राफी से किसी भी बच्चे पर कोई रिपोर्ट या टिप्पणी नहीं करेगा जिसका प्रभाव उसकी प्रतिष्ठा को कम करने या उसकी गोपनीयता का उल्लंघन करने वाला हो सकता हो। इस मामले में २०१७ में दो बहनें कथित यौन उत्पीड़़न के बाद करीब दो महीनों के अंतर में अपनी झोपड़़ी के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। याचिका में कहा गया है कि विशेष अदालत द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने जानबूझकर मीडि़या के माध्यम से टिप्पणी की जो नाबालिग लड़़कियों और मां की निजता‚ साख और गरिमा को अपमानित करने के लिए थी। बच्चियों तथा निचली जातियों के तमाम कानूनी व्यवस्थाएं भले ही दी जा चुकी हैं मगर व्यावहारिक रूप से इनका प्रयोग करने में जानबूझकर चूक की जाती है। खासकर जब सब कुछ जानते हुए व्यवस्था में बैठे लोग इसकी अनदेखी करते हैं तो मामला और गंभीर हो सकता है। अपनी बच्चियों को संदिग्ध परिस्थितियों में खोने वाली इस गरीब‚ मजलूम और पिछड़़ी जाति की स्त्री को न्याय के लिए ही गुहार नहीं लगानी पड़़ रही‚ बल्कि अपने अधिकारों के प्रति नाइंसाफी पर भी विरोध जताना पड़़ रहा है। अक्सर देखा जाता है कि मीडि़या का बड़़ा वर्ग खबरों के चुनाव और प्रस्तुति में अतिउत्साह और जल्दबाजी में इस तरह की कोताही कर जाता है‚ जो गैर–कानूनी ही नहीं हैं‚ बल्कि अमानवीय भी हैं। एक मजबूर मां के प्रति हुई इस घोर लापरवाही पर गौर किया जाना इसलिए भी जरूर है‚ ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से बचने के प्रयास हों। गोपनीयता और प्रतिष्ठा का कोई वर्ग या लिंग नहीं होता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, RJD ने बराबर किया हिसाब?

विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, RJD ने बराबर किया हिसाब?

बिहार में जंगलराज 3 का आगमन’ : नित्यानंद राय

बिहार में जंगलराज 3 का आगमन' : नित्यानंद राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend