ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, RJD ने बराबर किया हिसाब?

UB India News by UB India News
July 14, 2023
in पटना, राजद
0
विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज, RJD ने बराबर किया हिसाब?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार (13 जुलाई) को पटना के डाकबंगला चौराहे पर हुए लाठीचार्ज के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. जहानाबाद से प्रदर्शन में पटना आए जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत से बवाल और बढ़ गया है. बीजेपी इसके लिए सरकार को जिम्मेदारी ठहरा रही है. एक तरफ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने यह कहा कि कोई बदले की कार्रवाई नहीं की गई है जबकि उनकी ही पार्टी के मंत्री ने जितेंद्र कुमार राय (Jitendra Kumar Rai) ने साफ शब्दों में कहा है कि हिसाब बराबर किया गया है.

तेजस्वी यादव के मंत्री ने क्या कहा?
गुरुवार को बीजेपी के प्रदर्शन के बाद आरजेडी कोटे से मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने फेसबुक पर लिखा- “वो एक दिन था. ऐसी ही घटना हुई थी, हमारे लोगों को लाठी डंडों से पीटा गया था. आदरणीय नेताजी श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने कहा था. हमारी सरकार आएगी तो हम भी पलटवार करेंगे. आज वो दिन है, हिसाब बराबर किया गया. आदरणीय नेताजी अपने लोगों का ख्याल रखते हैं और आपकी भावना को अंजाम भी देते हैं. आप हैं तो हम हैं. आप पर हुए हर प्रहार का पूरा पलटवार किया जाएगा. जय राजद जय तेजस्वी.”

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

बीजेपी बोली- आरजेडी के मंत्री ने सच को स्वीकार किया
इधर जितेंद्र कुमार राय के इस पोस्ट पर सियासत शुरू हो गई है. हालांकि फेसबुक से इस पोस्ट को अब हटा दिया गया है लेकिन स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी भले झूठ बोलें लेकिन बिहार सरकार में आरजेडी के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने सच को स्वीकार किया है. अब बिहार सरकार भी मान ले कि बीजेपी के विधानसभा मार्च पर पुलिस-प्रशासन की बर्बरता-जुल्म-ज्यादती और बीजेपी नेता विजय सिंह की हत्या बदले की कार्रवाई थी.

बता दें कि मार्च 2021 में सदन में खूब हंगामा हुआ था. विशेष सशस्त्र पुलिस बल विधेयक का आरजेडी की ओर से विरोध किया जा रहा था. उस समय विरोध के दौरान आरजेडी नेताओं के साथ बदसलूकी की गई थी. इसी को लेकर बीजेपी के नेता आरोप लगा रहे हैं कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई है. बीजेपी के इस आरोप पर गुरुवार को ही तेजस्वी यादव ने जवाब देते हुए कहा था कि कोई बदले की कार्रवाई नहीं की गई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
बिहार में जंगलराज 3 का आगमन’ : नित्यानंद राय

बिहार में जंगलराज 3 का आगमन' : नित्यानंद राय

BJP के 59 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज , दिवंगत विजय सिंह का अंतिम संस्कार फतुहां घाट पर सम्पन्न

BJP के 59 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज , दिवंगत विजय सिंह का अंतिम संस्कार फतुहां घाट पर सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend