ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और युएई के दौरे हुए रवाना , इस बार क्यों है इतनी महत्वपूर्ण है फ़्रांस का दौरा ..

UB India News by UB India News
July 14, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और युएई के दौरे हुए रवाना , इस बार क्यों है इतनी महत्वपूर्ण है फ़्रांस का दौरा ..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर आज सुबह रवाना हो गए. वे आज शाम 4 बजे फ़्रांस पहुंचेगे . इस यात्रा का पहला पड़ाव फ्रांस होगा. पीएम कल दोपहर तक पेरिस पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री की यह छठी फ्रांस यात्रा है. उनकी सबसे हालिया यात्रा हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. फ्रांस के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी की पहली बातचीत और फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष के साथ मुलाकात होगी. कल शाम को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री के सम्मान में एलिसियन पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद पीएम की प्रमुख आधिकारिक और औपचारिक यात्रा की शुरुआत होगी . इसके पश्चात, प्रधानमंत्री  15 जुलाई को अबू धाबी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत करेंगे।

26 और राफेल विमानों की खरीद का हो सकत है एलान

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी के इस दौरे की भारत के लिए कितनी अहमियत है, इसका अंदाजा विदेश सचिव विनय क्वात्रा के बयान से लगाया जा सकता है। विदेश सचिव ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी की यह फ्रांस यात्रा काफी महत्वपूर्ण होगी और आने वाले वर्षों में दोनों देशों के सामरिक गठजोड़ के लिए ‘नये मानदंड’ तय करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बातचीत रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि भारत द्वारा राफेल के नौसेना प्रारूप के 26 विमानों की खरीद के लिए आवश्यक तैयारियां की गयी है ताकि इसकी घोषणा की जा सके।

बैस्टिल डे समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान राफेल प्लेन के इंजन के संयुक्त विकास से जुड़े सौदे पर भी बात आगे बढ़ सकती है। भारत की बढ़ती ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोदी 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। इसमें भारतीय सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है। इस यात्रा के दौरान फ्रांस के साथ सामारिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक सहयोग जैसे विविध क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग का रास्ता तलाशने पर भी चर्चा होगी। इसमें रक्षा, अंतरिक्ष, कारोबार एवं निवेश के क्षेत्र शाामिल हैं।स्कॉर्पिन पनडुब्बी की खरीद को मिल सकती है मंजूरी
बैस्टिल डे समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय तीनों सेनाओं की टुकड़ी दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों में सवार होकर गुरुवार को पेरिस के लिए रवाना हुई थी। इसमें फ्रांसिसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के कम से कम 3 राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे। राफेल और विमानों के इंजन से जुड़े प्रोजेक्ट के अलावा डीएसी तीन अतिरिक्त स्कॉर्पिन पनडुब्बी खरीद को भी मंजूरी दे सकती है। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न देशों के साथ भारत के रक्षा सहयोग के ‘संदर्भ ढांचे’ में बदलाव आया है और ‘मेक इन इंडिया’ पहल पर जोर दिया गया है, ऐसे में फ्रांस भी इसका अनुसरण करेगा।

आज शाम भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे मोदी
आज गुरुवार को पीएम मोदी का फ्रांस की सीनेट के अध्यक्ष गरार्ड लार्चर, प्रधानमंत्री लिसाबेथ बार्न से मिलने और भारतीय समुदाय को संबोधित करने का कार्यक्रम है। शाम में राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक प्राइवेट डिनर पार्टी की मेजबानी करेंगे। शुक्रवार को पीएम मोदी बैस्टिल डे समारोह में शामिल होंगे और साथ ही फ्रांस की नेशनल एसेम्बली के अध्यक्ष याल ब्राउनपिवेट से मिलेंगे। उनका कई नेताओं एवं कारोबारियों से मिलने का भी कार्यक्रम है। शुक्रवार को ही एलिसी पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक स्वागत किया जायेगा और इसके बाद मोदी एवं मैक्रों के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी।

दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर होगी बातचीत
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में भी हिस्सा लेंगे। दोनों नेता सामरिक गठजोड़ के महत्वपूर्ण स्तम्भों की समीक्षा करेंगे जिसमें सुरक्षा, असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी, आतंकवाद से मुकाबला, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन आदि शामिल है। माना जा रहा है कि भारत और फ्रांस इस मौके पर अंतरिक्ष में नये क्षेत्रों में सहयोग के रास्ते तलाश कर सकते हैं। भारत पहले ही वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीद चुका है। भारतीय नौसेना स्वदेश में निर्मित विमानवाहक पोत INS विक्रांत के लिए डेक-आधारित 26 लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रही है। इसके अलावा 3 अतिरिक्त स्कॉर्पिन पनडुब्बी के ऑर्डर पर भी बातचीत हो सकती है।

विश्व की महाशक्तियों में बन रही भारत की जगह
आपको याद होगा कि अभी पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे। वहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका जिस तरह स्वागत किया, वह पूरी दुनिया ने देखा। पीएम मोदी पूरे दौरे में अमेरिकी मीडिया में छाए रहे। फ्रांस में पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनका पेरिस दौरा भी बेहद सफल होने जा रहा है। कुछ ही दिनों के अंदर पीएम मोदी की 2 ताकतवर देशों की बैक-टू-बैक यात्राएं, और वह भी उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर, भारत की बढ़ती ताकत का बड़ा सबूत हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है ये दवा टेस्ट में फेल , हार्ट डिजीज डायबिटीज की दवाए भी है शामिल …….

दवा कंपनियों पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 50 फर्मों का लाइसेंस रद्द तो 31 का प्रोडक्शन बंद

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जहानाबाद के महामंत्री की मौत

पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जहानाबाद के महामंत्री की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend