ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार भले ही बेदाग हों, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में दागियों से अकसर होती रही किरकिरी ….

UB India News by UB India News
July 8, 2023
in जदयू, पटना, बिहार
0
नीतीश कुमार भले ही बेदाग हों, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में दागियों से अकसर होती रही किरकिरी ….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की किरकिरी उनके मंत्रिमंडल सहयोगी अक्सर कराते रहे हैं। पिछले पांच साल में ऐसे चार मंत्रियों को बाध्य होकर नीतीश कुमार को हटाना पड़ा। कभी आरजेडी के दबाव में तो कभी बीजेपी के कड़े विरोध के कारण। मंजू वर्मा का नाम बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में आया तो आरजेडी ने इसका विरोध किया। आखिरकार नीतीश कुमार ने उनसे इस्तीफा ले लिया। मेवालाल चौधरी (अब स्वर्गीय) तो 24 घंटा भी मंत्री पद का सुख नहीं भोग पाए। जिस दिन कार्यभार संभाला, उसी दिन उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्हें भी नीतीश ने शिक्षा मंत्री बनाया था। पिछले साल नीतीश ने जब महागठबंधन के साथ सरकार बनाई तो सुधाकर सिंह और कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाया गया। बीजेपी ने इतना हंगामा मचाया कि नीतीश की किरकिरी होने लगी। अंततः दोनों से सीएम ने इस्तीफा ले लिया। मौजूदा शिक्षा मंत्री को लेकर भी नीतीश कुमार की खूब फजीहत हो रही है। देखना है कि उनके साथ नीतीश क्या सलूक करते हैं।

मेवालाल चौधरी 24 घंटे भी मंत्री नहीं रह पाए
बिहार के शिक्षा मंत्री के रूप में मेवालाल चौधरी ने 19 नवंबर 2020 को विभाग का कार्यभार सुबह संभाला और देर रात उन्होंने इस्तीफा दे दिया। चौधरी पर आरोप था कि एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर (वीसी) रहते उन्होंने जो नियुक्ति की थी, उसमें पैसे का लेनदेन हुआ था। पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने तब यह भी आशंका जाहिर की थी कि मेवालाल की पत्नी पूर्व विधायक नीता चौधरी की हुई संदिग्ध मौत के तार नियुक्ति घोटाले से जुड़े हो सकते हैं। मेवालाल चौधरी के इस्तीफे पर तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अड़ गए थे। आज भले वे अपने मंत्रियों पर लग रहे आरोपों पर खामोश हों, लेकिन उस वक्त उनकी मुखरता सबने देखी थी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

सुधाकर सिंह और कार्तिकेय को हटाना पड़ा था
महागठबंधन की सरकार बनी तो नीतीश ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया। सुधाकर सिंह पर करोड़ों रुपये के चावल घोटाले का तब केस दर्ज था। सुधाकर सिंह बक्सर के रामगढ़ से आरजेडी के विधायक हैं। सुधाकर सिंह के खिलाफ दो राइस मिलों के माध्यम से सरकार के 5 करोड़ 31 लाख एक हजार 286 रुपये के घोटाले का मामला दर्ज था। बिहार राज्य खाद्य निगम के डीएम ने 27 नवंबर 2013 को सुधाकर सिंह पर रामगढ़ थाने में केस दर्ज कराया था। उन पर गबन का केस तब सीजेएम कोर्ट में चल रहा था। नीतीश ने जिन्हें कानून मंत्री बनाया, वे भी दागी निकले। कार्तिकेय सिंह को नीतीश मंत्रिमंडल में कानून मंत्री बनाया गया था। कार्तिकेय कुमार सिंह के खिलाफ किडनैपिंग का केस चल रहा था। आश्चर्य यह कि जिस दिन कार्तिकेय सिंह को अदालत में सरेंडर करना था, उसी दिन उन्होंने कानून मंत्री के पद की शपथ ली। कार्तिकेय का नाम साल 2014 में बिहटा थाना क्षेत्र में बिल्डर राजू सिंह के अपहरण में आया था। उस मामले में अनंत सिंह के साथ कार्तिकेय सिंह को भी आरोपी बनाया गया था।

कारतूस बरामद होने पर हटाई गई थी मंजू वर्मा
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 2018 में समाज कल्याण मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहीं मंजू वर्मा से भारी विरोध के बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा ले लिया था। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में सीबीआई ने उनके घर छापा मारा था। छापे में उनके बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर स्थित घर से 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। मंजू वर्मा की इसी मामले में गिरफ्तारी हुई थी। बाद में जेडीयू ने मंजू वर्मा को पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मंजू वर्मा कई दिनों तक फरार भी रही थीं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस प्रधान के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी। मंजू वर्मा ने 8 अगस्त 2018 को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के पास से मिले थे कारतूस
बिहार के मौजूदा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अभी एसीएस केके पाठक से विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इसके पहले भी रामचरित मानस पर अपने बयान को लेकर वे काफी चर्चा में रहे हैं। वे मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। आरोप है कि उन्हें 20 फरवरी 2022 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया गया था। वे अपने सामान के साथ 10 कारतूस भी रखे हुए थे। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में 23 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले हलफनामे में दर्ज किए हैं, जिनमें 17 के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार में फिर से शुरू होगी सेटिंग वाली सियासत?

नीतीश असहज हों तो राजनीति लेती है नई करवट............

केसीआर सरकार यानि सबसे भ्रष्ट सरकार, बल्कि अब तो दिल्ली तक इनके भ्रष्टाचार के तार फैल गए हैं

केसीआर सरकार यानि सबसे भ्रष्ट सरकार, बल्कि अब तो दिल्ली तक इनके भ्रष्टाचार के तार फैल गए हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend