ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय सेना पर किए गए ‘फेक ट्वीट’ के फेर में फंसीं महबूबा मुफ्ती

UB India News by UB India News
June 30, 2023
in खास खबर, महिला युग, सेना
0
भारतीय सेना पर किए गए ‘फेक ट्वीट’ के फेर में फंसीं महबूबा मुफ्ती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के सामने मुश्किल आ गई है. एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता ने मुफ्ती के खिलाफ जम्मू के नवाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में मुफ्ती पर सेना के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बोधराज शर्मा नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पीडीपी चीफ ने अपने ट्विटर पेज पर एक मैसेज शेयर किया था, जो काफी भड़काऊ था. उन्होंने पुलिस ने मुफ्ती के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

अदालत जाने की दी चेतावनी

शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा से पहले बिना किसी सबूत के सेना के खिलाफ पोस्ट लिखी, जो बेहद गैर-जिम्मेदाराना था. उन्होंने ये भी कहा कि अगर पीडीपी चीफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे इस मामले को अदालत में ले जाने को मजबूर होंगे.

क्या है मामला?

महबूबा मुफ्ती ने शनिवार (24 जून) एक ट्वीट कर सेना के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया था. पीडीपी चीफ ने लिखा था, “सेना की 50 आरआर के जवानों की तरफ से पुलवामा की एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. यह तब हुआ जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां मौजूद हैं.”

Shocked to hear about army troops from 50 RR storming into a mosque at Pulwama & forcing muslims inside to chant ‘Jai Shree Ram’. Such a move when @AmitShah is here & that too ahead of yatra is simply an act of provocation. Request @RgGhai to immediately set up a probe.

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) June 24, 2023

महबूबा मुफ्ती ने इसे उकसावे की कार्रवाई बताते हुए चिनार कोर की कमान संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से जांच करने की मांग की. उन्होंने लिखा, “ये सब यात्रा से पहले किया गया है, जोकि केवल उकसावे की कार्रवाई है.” मुफ्ती ने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को टैग करते हुए कहा, “इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए.”

बाद में मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए उन्होंने जांच शुरू करने को लेकर सेना का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, जडूरा की घटना में त्वरित कार्रवाई करने के लिए चिनार कोर को धन्यवाद. केवल वास्तविक जवाबदेही ही नागरिकों और सशस्त्र बलों के बीच विश्वास बहाल करेगी. कश्मीर एकमात्र राज्य है जहां अमरनाथ यात्रा जैसी तीर्थयात्रा ईद के साथ होती है. यही कश्मीरियत की भावना है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
देशभर में आज मनाई जा रही ईद, पटना गांधी मैदान में पढ़ी की गई बकरीद की नमाज

देशभर में आज मनाई जा रही ईद, पटना गांधी मैदान में पढ़ी की गई बकरीद की नमाज

भारत और चीन के बीच रिश्ते कैसे रहेंगे, यह इस बात से तय होगा कि सीमा पर दोनों के बीच हालात कैसे हैं: एस. जयशंकर

भारत और चीन के बीच रिश्ते कैसे रहेंगे, यह इस बात से तय होगा कि सीमा पर दोनों के बीच हालात कैसे हैं: एस. जयशंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend