ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें

UB India News by UB India News
June 28, 2023
in खास खबर, मध्यप्रदेश
0
पीएम मोदी की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इसी साल के आखिरी में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले 27 जून (मंगलवार )को पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की धरती से बीजेपी के चुनाव अभियान का शंखनाद किया. सबसे पहले पीएम मोदी ने भोपाल में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती की भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है. इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए मुझे हृदय से आनंद आ रहा है, गौरव हो रहा है. कुछ देर पहले मुझे देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली पाँच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर मिला है.मैं मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूँ. इसमें मैं एमपी को विशेष बधाई दूंगा क्योंकि एकसाथ दो ट्रेन मेरे भाई-बहनों को मिली है. अब भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर का सफर तेज, आधुनिक और सुविधायुक्त होगा.

साथियों, आप सभी अपने बूथ में वर्षभर बहुत व्यस्त रहते हैं. केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देशभर में जो कार्यक्रम हो रहे हैं, उसमें आप जो मेहनत करते हैं, उसकी जानकारी लगातार मुझ तक पहुँच रही है. मैं जब अमेरिका और मिस्र में था, तब भी आपके प्रयासों की जानकारी मुझे मिलती थी, इसलिए वहाँ से आने के बाद सबसे पहले आपसे मिलना ज्यादा सुखद और आनंददायक है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं. मैं नड्डा जी का, भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व, राज्यों के नेतृत्व, मध्यप्रदेश भाजपा नेतृत्व का हृदय से अभिनंदन करता हूँ इस कार्यक्रम की रचना के लिए. आज मैं करीब 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहा हूँ. शायद किसी भी राजनीतिक दल के इतिहास में ग्रासरूट लेवल पर ऑर्गनाइज्ड वे में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा.  मैं गर्व से कहना चाहता हूँ कि मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष, महासचिव, प्रदेश कार्यसमिति, ज़िला और मण्डल कार्यसमिति की मीटिंग होना तो लंबे समय से चल रहा है, लेकिन सिर्फ और सिर्फ बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा.

पीएम के भाषण के 10 बड़ी बातें

1- कभी भी बूथ की इकाई को छोटा ना समझें.
2- हम एयरकंडीशन कमरे से पार्टी नहीं चलाते.
3- हम गांव-गांव घूम कर खुद को खपाते हैं.
4- बूथ कमेटी ना होती तो शायद उज्जवला योजना नहीं होती.
5- आपकी बदौलत गरीब के घर गैस-चूल्हा जला है.
6- बीजेपी की पहचान सेवा भाव की होनी चाहिए.
7- छोटे-छोटे गांव भी उपयोगी हो सकते हैं.
8- आप अपना अखबार पढ़ कर वहां दे सकते हैं.
9- आपकी सक्रियता से गांव के लोगों में विश्वास बढ़ेगा.
10- आप लोगों की समस्या के निदान में योगदान दे सकते हैं.

आप देश के मजबूत सिपाही हैं- पीएम

आप सिर्फ बीजेपी ही नहीं, आप सिर्फ दल ही नहीं, देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही हैं. भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए दल से बड़ा देश है. जहाँ दल से बड़ा देश हो, ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करने का मेरे लिए भी मंगल अवसर है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल? दिल्‍ली सीएम आवास की ‘मरम्मत’ के CAG ऑडिट का आदेश

नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल? दिल्‍ली सीएम आवास की 'मरम्मत' के CAG ऑडिट का आदेश

जहर के कहर पर सशर्त मिलेगा मुआवजा……….

नीतीश का संयोजक बनना लगभग तय!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend