ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोई भी मुल्क दो क़ानूनों पर नहीं चल सकता…” : PM नरेंद्र मोदी

UB India News by UB India News
June 28, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
कोई भी मुल्क दो क़ानूनों पर नहीं चल सकता…” : PM नरेंद्र मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), यानी समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए कहा ‘एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते,’ और कोई भी देश दो क़ानूनों के आधार पर नहीं चल सकता. कुछ ही महीने में चुनाव का सामना करने जा रहे मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘मेरा बूथ, सबसे मज़बूत’ अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सवाल किया कि अगर ‘ट्रिपल तलाक़’ इस्लाम का अभिन्न अंग है, तो उसका पालन मुस्लिम-बहुल देशों मिस्र, इंडोनेशिया, कतर, जोर्डन, सीरिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान में क्यों नहीं किया जाता. उन्होंने कहा कि 90 फीसदी सुन्नी मुस्लिम आबादी वाले मिस्र में ‘ट्रिपल तलाक़’ को 80-90 साल पहले ही खत्म कर दिया गया था.

प्रधानमंत्री ने भोपाल में कहा, “जो ‘ट्रिपल तलाक़’ की वकालत करते हैं, वे वोट बैंक के भूखे हैं, और मुस्लिम बेटियों के साथ घोर अन्याय कर रहे हैं…” PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘ट्रिपल तलाक़’ न सिर्फ़ महिलाओं की चिंता का विषय है, बल्कि यह समूचे परिवार को नष्ट कर देता है. जब किसी महिला को, जिसका निकाह बहुत उम्मीदों के साथ किसी शख्स से किया गया था, ‘ट्रिपल तलाक़’ देकर वापस भेज दी जाती है, माता-पिता और भाइयों को महिला की तकलीफ से बहुत पीड़ा होती है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

प्रधानमंत्री ने ‘ट्रिपल तलाक़’ का समर्थन करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ लोग मुस्लिम बेटियों के सिर पर ‘ट्रिपल तलाक़’ का फ़ंदा लटकाए रखना चाहते हैं, ताकि उन्हें उनका शोषण करते रहने की आज़ादी मिल सके…”

उन्होंने कहा, “इसी वजह से मैं जहां भी जाता हूं, मुस्लिम बहनें और बेटियां BJP और मोदी के साथ खड़ी दिखाई देती हैं…”

PM ने UCC का विरोध करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लोग अपने हितों को साधने के लिए कुछ लोगों को भड़का रहे हैं. उन्होंने कहा, “भारतीय मुसलमानों को समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए उन्हें भड़का रहे हैं और नष्ट कर रहे हैं…” उन्होंने कहा, हमारा संविधान भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों की बात करता है, और सुप्रीम कोर्ट ने भी UCC लागू करने को कहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘BJP पर आरोप लगाने वालों’ की भी आलोचना करते हुए कहा कि अगर वे वास्तव में मुसलमानों के शुभचिंतक होते, तो समुदाय के अधिकांश परिवार शिक्षा और रोज़गार में पिछड़ नहीं रहे होते और कठिन जीवन जीने को मजबूर नहीं होते.

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम तत्काल ‘तीन तलाक’ की प्रथा पर प्रतिबंध लगाता है और इसमें तीन साल तक की कैद का प्रावधान है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत देने पर कोई रोक नहीं है, बशर्ते अदालत गिरफ़्तारी-पूर्व ज़मानत मंज़ूर करने से पहले शिकायतकर्ता महिला को भी सुने.

समान नागरिक संहिता का अर्थ है देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना, जो धर्म पर आधारित न हो. UCC में पर्सनल लॉ या विरसे के क़ानून, गोद लेने और उत्तराधिकार से जुड़े क़ानूनों को एक समान संहिता से संचालित किए जाने की संभावना है. उत्तराखंड जैसे राज्य अपना समान कोड तैयार करने की प्रक्रिया में हैं.

विधि आयोग ने भी इसी माह की शुरुआत में राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर सार्वजनिक और मान्यताप्राप्त धार्मिक संगठनों सहित हितधारकों से विचार मांगकर UCC पर नई परामर्श प्रक्रिया शुरू की है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि समान नागरिक संहिता भारत के संविधान के निदेशक सिद्धांतों का हिस्सा है और विपक्ष इसे ‘वोट बैंक की राजनीति’ बताकर मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
पीएम मोदी की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी की मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें

नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल? दिल्‍ली सीएम आवास की ‘मरम्मत’ के CAG ऑडिट का आदेश

नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल? दिल्‍ली सीएम आवास की 'मरम्मत' के CAG ऑडिट का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend