ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल में रार बहार में प्यार तो क्या यहाँ दोस्ताना मैच चल रहा ?

UB India News by UB India News
June 24, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल में रार बहार में प्यार तो क्या यहाँ दोस्ताना मैच चल रहा ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में नीतीश कुमार के बुलावे विपक्षी दलों के नेता शुक्रवार (23 जून) को पटना में जुटे थे. इस बैठक में पश्चिम बंगाल में एक दूसरे की धुर विरोधी पार्टियों के नेता एक मंच पर दिखाई दिए थे, जिसे लेकर राज्य में प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने हमला बोला है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी, कम्युनिष्ट और कांग्रेस को एक ही बताया है. अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, टीएमसी = तृणमूल + मार्क्सवादी + कांग्रेस.

पटना में विपक्षी दलों की बैठक में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी की नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हुई थीं. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और पश्चिम बंगाल में 35 साल सत्ता में रही सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी पहुंचे थे. ममता बनर्जी इन नेताओं के साथ एक फ्रेम में भी नजर आई थी. खास बात ये है कि पश्चिम बंगाल में ये पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर रहती हैं. हाल ही में पंचायत चुनाव के दौरान एक दूसरे के खिलाफ हिंसा का आरोप तक लगाया है.

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

अधिकारी बोले- तो बंगाल में दोस्ताना मैच चल रहा ?
पटना बैठक में इन नेताओं के एक साथ आने पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और सीपीएम मिलकर तृणमूल की बी टीम बन जाती हैं. दिल्ली में तृणमूल और सीपीएम साथ आ जाती हैं और कांग्रेस की बी टीम बन जाती हैं. केरल में कांग्रेस बनाम सीपीएम हो जाता है.

अधिकारी ने आगे कहा, वास्तव में ये बहुत कन्फ्यूजिंग है. तो क्या ये पार्टियां पश्चिम बंगाल में एक दूसरे के खिलाफ दोस्ताना मैच खेल रही हैं. इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने पटना बैठक की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें एक में ममता बनर्जी और राहुल गांधी बात करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी एक फ्रेम में दिखाई दिए हैं.

कार्यकर्ता खून बहा रहे, नेता सेटिंग कर रहे- सुवेंदु
बीजेपी नेता ने लिखा, बेचारे कांग्रेस और सीपीएम कार्यकर्ता जमीन पर अपना खून और पसीना बहा रहे हैं. वहीं, उनके टॉप लीडर पटना में सेटिंग कर रहे हैं. कौन उन्हें बेवकूफ बना रहा है, उनका राज्य का नेतृत्व या फिर आलाकमान. उन्होंने आगे लिखा, इस तरह ये सिद्ध होता है कि बीजेपी ही इकलौती पार्टी है जो पश्चिम बंगाल में भ्रष्ट तृणमूल के दांतों और नाखूनों से लड़ रही है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
पटना बैठक से पूर्व भी बीजेपी के खिलाफ कई बार एकजुट हुआ है विपक्ष

पटना बैठक से पूर्व भी बीजेपी के खिलाफ कई बार एकजुट हुआ है विपक्ष

बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची,ट्रेन के ट्रायल रन की सफलता उपरान्त परिचालन की तारीख होगी निर्धारित

27 जून को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन पटना - रांची वंदे भारत ट्रेन का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend