ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका की “ऐतिहासिक” यात्रा के बाद पीएम मोदी अपनी पहली दो दिवसीय मिस्र की यात्रा पर काहिरा पहुंचे

UB India News by UB India News
June 25, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
अमेरिका की “ऐतिहासिक” यात्रा के बाद पीएम मोदी अपनी पहली दो दिवसीय मिस्र की यात्रा पर काहिरा पहुंचे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी “ऐतिहासिक” अमेरिकी राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं। इस दौरान वह मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ राउंड टेबल बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अल-सिसी से भी मुलाकात करेंगे। मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर शनिवार शाम को काहिरा पहुंचे हैं। बता दें कि साल 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली मिस्र यात्रा होगी।

अमेरिकी राजकीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत की और अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. यह प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा है. राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर पीएम मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान कुछ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे.

RELATED POSTS

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की राजकीय दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मिस्र की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी (PM Modi) का प्लेन आज दोपहर करीब 2.45 बजे मिस्र की राजधानी काहिरा में लैंड करेगा. उनकी यहां 24 और 25 मई को दो दिवसीय राजकीय यात्रा है. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती, कारोबार समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी.

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने अपने देश की यात्रा के लिए पीएम मोदी को न्योता दिया था. इस पर प्रधानमंत्री संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्र के काहिरा के लिए रवाना हुए हैं. 1997 के बाद किसी भारतीय पीएम की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है. इस यात्रा के दौरान वे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे और काहिरा में स्थित अल हकीम मस्जिद का भी दौरा करेंगे.

आपको बता दें कि मिस्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान भी जाएंगे. यहां प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फिलिस्तीन के लिए लड़ते हुए शहीद हुए 4 हजार भारतीय सैनिकों के स्मारक बनवाए गए हैं.

ये है स्थानीय समयानुसार प्रधानमंत्री मोदी का पूरा शेड्यूल

24 जून

2:45 बजे : पीएम मोदी काहिरा पहुंचेंगे
5:10 बजे : मिस्र के पीएम के साथ बैठक करेंगे
6:10 बजे : फिर भारतीय समुदाय से वार्ता करेंगे
6:50 बजे : मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से भेंट करेंगे
7:15 बजे : मिस्र के विचारकों के साथ वार्ता करेंगे

25 जून

09:30 बजे : प्रधानमंत्री मोदी अल हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे
10:30 बजे : हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान जाएंगे
11:00 बजे : मिस्र प्रेसीडेंसी में प्रोग्राम और मिस्र के राष्ट्रपति के साथ मीटिंग करेंगे
2:00 बजे : प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
3:00 बजे : अपने देश भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.

अमेरिकी दौरे के समापन पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका का राजकीय दौरा खत्म कर मिस्र यात्रा पर रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी का ये अमेरिका दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक रहा. पीएम मोदी ने भी अपने इस दौरे के समापन पर एक खास ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के खास पलों का वीडियो करते हुए लिखा कि एक बहुत ही विशेष यूएसए यात्रा का समापन, जहां मुझे भारत-यूएसए मित्रता को गति देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और बातचीत में भाग लेने का मौका मिला. हमारे देश को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. अब पीएम मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा कर रहे हैं. यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा होगी. पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका आए थे. उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की मेजबानी की थी.

Concluding a very special USA visit, where I got to take part in numerous programmes and interactions aimed at adding momentum to the India-USA friendship. Our nations will keep working together to make our planet a better place for the coming generations. pic.twitter.com/UmATOH3acd

— Narendra Modi (@narendramodi) June 24, 2023

इसके बाद में राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में उनका ‘रेड-कार्पेट’ पर भव्य स्वागत किया. बाइडन द्वारा पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया. इस यात्रा के दौरान रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख समझौते हुए.प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने सैन्य विमानों के लिए जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन संबंधी ‘‘ऐतिहासिक” समझौते और अमेरिकी ड्रोन समझौते की प्रशंसा की.

भारत और अमेरिका के अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए तैयार होने के बीच जीई एयरोस्पेस ने घोषणा की कि उसने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके-2 तेजस के वास्ते संयुक्त रूप से लड़ाकू जेट इंजन का उत्पादन करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक समझौता किया है. एक अन्य बड़ी घोषणा में कंप्यूटर स्टोरेज चिप निर्माता माइक्रॉन ने कहा कि वह गुजरात में अपना ‘सेमीकंडक्टर असेंबली’ और परीक्षण संयंत्र स्थापित करेगी, जिसमें कुल 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
मणिपुर में हिंसा को लेकर अमित शाह के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक में बीजेपी , कांग्रेस , टीएमसी , वामदल सहित कई राजनीतिक दलों ने लिया भाग

मणिपुर में हिंसा को लेकर अमित शाह के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक में बीजेपी , कांग्रेस , टीएमसी , वामदल सहित कई राजनीतिक दलों ने लिया भाग

बिहार में फिर से शुरू होगी सेटिंग वाली सियासत?

नीतीश कुमार को अहम भूमिका निभानी होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend