ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदन में किया जाता है अध्यादेश का विरोध, अभी से इतना प्रचार क्यों?

UB India News by UB India News
June 24, 2023
in खास खबर, पटना
0
सदन में किया जाता है अध्यादेश का विरोध, अभी से इतना प्रचार क्यों?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शुक्रवार (23 जून) को विपक्षी एकजुटता को लेकर मीटिंग होनी है. इस बैठक में कांग्रेस समेत विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ रणनीति पर चर्चा करने वाले हैं. इस मीटिंग में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी हिस्सा लेने वाले हैं, लेकिन उस मीटिंग को लेकर उन्होंने कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया आई है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने केजरीवाल की शर्त पर कहा, अध्यादेश का विरोध सदन में होता है, लेकिन इसका प्रचार बाहर नहीं होना चाहिये, वो इसका बाहर इतना प्रचार क्यों कर रहे हैं. उन्होंने कहा, सदन में अध्यादेश पर बात होनी चाहिये. उन्होंने कहा, हम लोग सब मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, इसको लेकर हम आज मीटिंग करने जा रहे हैं. इस मीटिंग में सभी विपक्षी दलों की बीजेपी के खिलाफ एक राय बनेगी, और इससे संदेश जाएगा कि बीजेपी को हराना है.

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

क्या है अरविंद केजरीवाल की शर्त? 
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर आज होने वाली गैर-बीजेपी दलों की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा करने और मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा. केजरीवाल ने कहा, अगर विपक्ष अपनी मीटिंग में सबसे पहले इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करता है तो आम आदमी पार्टी उस मीटिंग से वॉक आउट करेगी.

केजरीवाल की शर्त पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
अरविंद केजरीवाल की शर्त पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कोई भी बयान देने से गुरुवार को बचते नजर आए. उन्होंने कहा, विपक्षी नेताओं की यह पहली बैठक नहीं है और न ही यह आखिरी होगी. अलग-अलग राय रखने वाले नेता एक साथ मिलने पर सहमत हुए हैं और वे सभी उन मुद्दों को उठाएंगे जिन्हें वे गंभीर मानते हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है.

वहीं, दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विपक्षी एकता को तोड़ने का बहाना ढूंढने का आरोप लगाया और कहा कि पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में उनके जाने या न जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

उन्होंने दिल्ली के सीएम पर तंज कसते हुए कहा, यह नेताओं और देश की चिंता करने वालों की बैठक है, सौदेबाजों की बैठक नहीं है. राजनीतिक सौदेबाजी की आपको (केजरीवाल) आदत होगी, कांग्रेस को इसकी आदत नहीं है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
एकजुटता एकमात्र विकल्प

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक पर कही भारी न पड जाए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाए

आधी शताब्दी बाद ये पहला मौका होगा, जब केंद्र की सत्ता के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित है बड़ी बैठक

आधी शताब्दी बाद ये पहला मौका होगा, जब केंद्र की सत्ता के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित है बड़ी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend