ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक पर कही भारी न पड जाए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाए

UB India News by UB India News
June 23, 2023
in खास खबर, पटना, संपादकीय
0
एकजुटता एकमात्र विकल्प
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में करीब 17 दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है।इसी बीच कई नेताओं के बयानों और आम आदमी पार्टी के पटना में लगाए गए एक पोस्टर के बाद कहा जाने लगा है कि भले ही विपक्ष की एकजुटता को लेकर यह बैठक आहूत की गई है। लेकिन, इस पर नेताओं और पार्टियों की निजी महत्वाकांक्षा भारी पड़ती दिख रही है।

पोस्टर पर संग्राम
पटना की सड़कों पर विकास कुमार ज्योति, जो खुद के आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता और पूर्व में पार्टी का प्रवक्ता होने का दावा करते हैं, का लगाया गया पोस्टर चर्चा में है। इस पोस्टर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जहां भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सावधान भी किया गया है। ज्योति बताते हैं कि ऊपर से ऐसा पोस्टर लगाने का कोई आदेश नहीं है। लेकिन, खुद वे अपने नेता को आगाह करना दायित्व समझते हैं।

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

पोस्टर में लिखा गया है कि न आशा है न विश्वास है, संभल कर रहना देश के लोगों, ये नीतीश कुमार है, मोदी जी का खासम खास है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथ से हाथ मिलाए एक तस्वीर भी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल विपक्षी दलों की बैठक के पूर्व गुरुवार को ही पटना पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि विपक्षी दलों की बैठक के पूर्व ही केजरीवाल ने सबसे पहले सेवा अधिकार से जुड़े अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस से अपना रुख साफ करने की मांग कर दी है। इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस को वोट काटने से बचने की सलाह दी है।

विपक्षी एकता बरसाती मेढ़कों को तौलने के समान
भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी कहते भी हैं कि विपक्षी एकता बरसाती मेढ़कों को तौलने के समान है। एकता के नाम पर हर दल शर्तें थोप रहा है। मायावती, कुमारस्वामी, केसीआर, नवीन पटनायक, वाईएसआर ने तो पहले ही किनारा कर लिया। अरविंद केजरीवाल तो बैठक के प्रारंभ में ही संविधान की कक्षा लगाएंगे। सुशील मोदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की शर्त है कि एकता के पहले अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस समर्थन की घोषणा करे। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर सभी को पत्र तक लिख डाला है।

सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों में एजेंडा को हाईजैक करने की होड़ लगी है। अरविंद केजरीवाल की शर्तों के अलावा शरद पवार न्यूनतम साझा कार्यक्रम, नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार की रणनीति, तो कांग्रेस पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में हिंसा रोकने के एजेंडे पर पहले बात करना चाहती है।

निजी महत्वाकांक्षा छोड़ना होगा
इधर, जदयू के नेता केसी त्यागी भी कह चुके हैं कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए अगर किसी पार्टी को थोड़ी बहुत कुबार्नी देनी पड़े तो मन छोटा नहीं करना होगा। विपक्ष के सभी नेता एकमत हैं, तभी यह गठबंधन बन रहा है। जदयू नेता ने कहा कि विपक्षी एकजुटता में शामिल सभी पार्टियों को बड़ा दिल दिखाना होगा, तभी सफलता मिलेगी। ऐसी स्थिति में देखना होगा कौन दल अपनी निजी महत्वाकांक्षा छोड़कर बड़ा दिल दिखाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
आधी शताब्दी बाद ये पहला मौका होगा, जब केंद्र की सत्ता के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित है बड़ी बैठक

आधी शताब्दी बाद ये पहला मौका होगा, जब केंद्र की सत्ता के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित है बड़ी बैठक

विपक्षी महाबैठक के एजेंडे में केन्द्रीय जांच एजेंसियों के कार्यप्रणाली भी हो सकती है शामिल!

विपक्षी महाबैठक के एजेंडे में केन्द्रीय जांच एजेंसियों के कार्यप्रणाली भी हो सकती है शामिल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend