बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 10 जुलाई से शुरू हो रहा है जो कि 14 जुलाई तक तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें होगी। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

मानसून सत्र के दूसरे और तीसरे दिन यानी 11 और 12 जुलाई को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय काम काज किया जायेगा।13 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। साथ ही विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा जायेगा। इसी दिन प्रथम सप्लीमेंट्री बजट को पास कराया जायेगा।14 जुलाई को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य और गैर सरकारी संकल्प पारित कराया जायेंगा। जबकि 12 जुलाई को नए विधेयक को सदन के पटल पर रखा जायेगा।

इस बार भी मानसून सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है तो सत्ता पक्ष भी अपनी बातों को मुखरता से रखेगी। यह पहला मौका है जब मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुलाई गई है। आम तौर पर मानसून सत्र जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में बुलाई जाती रही है।







