ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समान हैं हक…..

UB India News by UB India News
June 21, 2023
in Lokshbha2024, समाज
0
समान हैं हक…..

RELATED POSTS

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल के कोवलम में अलग–अलग समुदाय के युवक और युवती विवाह बंधन में बंधने ही वाले थे‚ तभी पुलिस आकर जबरन उन्हें ले गई। सारा मामला वीडि़यो में रिकॉर्ड़ हो गया जिसमें दुल्हन चिल्ला–चिल्ला कर रही है कि वह जाना नहीं चाहती। पुलिसकर्मी उसे खींचकर निजी वाहन की तरफ ले जा रहे हैं। एक अधिकारी दुल्हन को गुस्से में वाहन में बैठने का आदेश दे रहा है। उसके बाद युवती को भीतर धक्का देकर वे ले गए। युगल ने सोमवार को एक निजी टीवी चैनल से कहा था कि पुलिस उन्हें जबरन ले गई जबकि युवती ने हलफिया बयान में कहा था कि वह अपनी मर्जी से अखिल के साथ शादी कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़़की की गुमशुदगी की रपट पर उन्होंने अपना कर्त्तव्य निभाया। युवती ने कहा‚ यह शिकायत उसके मां–बाप ने की थी जो इस शादी के खिलाफ थे। दोनों का एक साल से प्रेम संबंध है। दरअसल‚ यह मामला उतना पेचीदा नहीं है‚ जितना बना दिया गया। मगर पिछले कुछ सालों से समाज में बढ रहा सामुदायिक वैमनस्य विभिन्न रूपों मेें नजर आता है। दो वयस्क किसी भी धर्म‚ जाति या वर्ग से हों‚ वे आपस में विवाह करने के लिए आजाद हैं। स्वाभाविक है कि परिवार वाले इस तरह के संबंध के प्रतिफल से घबराते हैं। वे अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए पुलिस में गुहार लगाते हैं। पुलिसिया कार्रवाई भी किसी भी नजरिए से बुरी नहीं कही जा सकती। मगर उनका तरीका बेहद अपमानजनक है। पुलिस और प्रशासन के पास इतने अधिकार हैं कि आम आदमी की निजता में खलल दिए बगैर भी उचित कदम उठा सकते हैं। यह बात तो प्रेमी युगल के पक्ष में जाती है‚ जो सारा मामला करीब ही लगे वीडि़यो में कैद हो गया। वरना पुलिस मुकर भी सकती थी। पिछले दिनों में कुछ ऐसी ही खबरें भी आई हैं‚ जिनसे पता चलता है कि एक–दूसरे के विपरीत धर्मों वाले युगलों को सरेराह परेशान किया गया। यह निर्णय किसी का भी बिल्कुल निजी होता है। वह किससे प्रेम करे या किसके साथ घूमे। खासकर जब वह वयस्क है। परिवार वालों की फिक्र जायज है। मगर उनका हस्तक्षेप भी उचित सीमा तक ही सही कहा जा सकता है। युगल को सलीके से समझाया जा सकता है। साथ ही उन्हें उचित सलाह देकर‚ उनके विचारों का भी सम्मान किया जाए। पुलिस का काम उन्हें भी हिफाजत देना है‚ यह ध्यान रखा जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

by UB India News
June 1, 2026
0

बिहार को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष विमुक्ति एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा...

Next Post
आज राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 10 जुलाई से 14 जुलाई तक तक चलेगा

बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, मेयर सीता साहू ने किया योग …

बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, मेयर सीता साहू ने किया योग ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend