ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केदारनाथ में सोना……

UB India News by UB India News
June 21, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म, ब्लॉग
0
केदारनाथ में सोना……

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी ने साफ-साफ कहा है कि मंदिर के गर्भगृह में लगे सोने की परत को लेकर कोई घपला नहीं हुआ, कोई गड़बड़ी नहीं हुई, कुछ लोग राजनीतिक साजिश के तहत अफवाह फैला रहे हैं और मंदिर कमेटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर कमेटी का कहना है कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग के चारों तरफ जो जलेरी बनी है, उसमें सोने की परत चढ़ी हुई है। लेकिन पूजा करने की वजह से सोना की परत घिस गई थी, इसलिए दोबारा सोने का वर्क चढ़ाया गया है। सोने की परत खराब न हो, उसको फिर से नुकसान न पहुंचे, इसलिए जलेरी के ऊपर अब acrylic की शीट चढ़ाई गई है। दरअसल केदारनाथ धाम के पुरोहित संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया सोना पीतल में बदल गया है। संतोष त्रिवेदी का कहना है कि गर्भ गृह में सोने की परत लगाने के नाम पर सवा अरब रुपए का घोटाला हुआ है। पुरोहित का कहना है कि गर्भगृह में तीन महीने पहले सोना लगाया गया लेकिन कुछ महीनों बाद आज जब अंदर गया तो सोना पीतल में बदल गया। आखिरकार क्यों सोने की जांच नहीं हुई, कौन अधिकारी इसका जिम्मेदार है? इस पर मंदिर कमेटी ने कहा कि गर्भगृह की दीवारों और शिवलिंग की जलेरी में सोने की परत चढ़ाने का काम पिछले साल हुआ था। महाराष्ट्र के एक दानदाता ने ये काम करवाया था। मंदिर कमेटी सिर्फ देखरेख कर रही थी। कमेटी का कोई सीधा रोल नहीं था। मंदिर कमेटी का कहना है कि सोने की परत चढ़ाने में सोना और तांबा दोनों का इस्तेमाल हुआ है। कमेटी ने बताया कि गर्भगृह में 23 किलो 777 ग्राम सोना लगाया गया था जिसका बाज़ार भाव करीब 14 करोड़ 38 लाख रुपए है। और सोने के साथ-साथ करीब एक हज़ार किलो तांबे के प्लेट्स का भी इस्तेमाल हुआ, जिसकी कीमत 29 लाख रुपए है। कमेटी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि सोना पीतल में बदल गया, वो गलत आरोप लगा रहे हैं, गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाई गई है और उसमें तांबे का भी इस्तेमाल हुआ है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में कितना सोना लगाया गया, उसमें और क्या-क्या इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच हो रही है, सच बहुत जल्द सामने आएगा। केदारनाथ धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगो में से एक है। उस पवित्र धाम को लेकर ऐसे घपले का आरोप लगना गंभीर है। उत्तराखंड सरकार ये बात अच्छी तरह समझती है। चूंकि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि जांच कराई जा रही है, तो ये अच्छा कदम है, लेकिन जांच अच्छी तरह और निष्पक्ष होनी चाहिए और जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक सभी को धैर्य रखना चाहिए। बेहतर होगा कि जांच पूरी होने तक इसे बड़े विवाद का रूप न दिया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

Next Post
योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है………..

योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है...........

समान हैं हक…..

समान हैं हक.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend