ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में चीन के साथ रिश्तों पर रखा अपना विजन

UB India News by UB India News
June 21, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
पीएम मोदी ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में चीन के साथ रिश्तों पर रखा अपना विजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा (US State Visit) के लिए निकल चुके हैं. पीएम मोदी की ये पहली राजकीय यात्रा है, जिसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने उन्हें न्योता दिया था. ऐतिहासिक यात्रा से पहले पीएम मोदी ने अमेरिका के प्रमुख अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू में पीएम मोदी ने भारत की विश्व राजनीति में भूमिका, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और चीन के साथ संबंधों पर बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका और भारत के नेताओं के बीच एक अभूतपूर्व विश्वास है.

पीएम मोदी ने विश्व राजनीति में भारत के रोल पर बात करते हुए कहा, भारत एक अधिक ऊंची, गहरी और व्यापक प्रोफ़ाइल और एक भूमिका का हकदार है. भारत किसी देश की जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहा है. इस प्रक्रिया को भारत के विश्व में अपना सही स्थान प्राप्त करने के रूप में देखा जाना चाहिए.

RELATED POSTS

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया परस्पर कहीं अधिक जुड़ी हुई है और एक दूसरे पर आश्रित है. दुनिया को लचीला बनाने के लिए सप्लाई चेन को अधिक विविधतापूर्ण होना चाहिए.

चीन से संबंध सामान्य होने के लिए अमन-चैन जरूरी

चीन के साथ रिश्तों के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों में सामान्य संबंध होने के लिए सीमा पर अमन-चैन का होना जरूरी है. उन्होंने कहा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, कानून के शासन का पालन करने और मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखते हैं, लेकिन भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है.

हम शांति के पक्ष में- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और दूसरे देशों की संप्रभुता सम्मान करना चाहिए. विवादों को कूटनीति और संवाद से सुलझाया जाना चाहिए, न कि युद्ध से. भारत किस पाले में खड़ा है, इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि हम तटस्थ हैं, लेकिन हम तटस्थ नहीं हैं. हम शांति के पक्ष में हैं. दुनिया को पूरा भरोसा है कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता शांति है.

सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बोले पीएम मोदी

भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थायी जगह की मांग करता रहा है. अभी सुरक्षा परिषद में- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन- पांच स्थायी सदस्य है. पीएम मोदी ने कहा, परिषद की वर्तमान सदस्यता का मूल्यांकन होना चाहिए और दुनिया से पूछा जाना चाहिए कि क्या वह चाहती है कि भारत वहां रहे.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा, भारत जो कुछ भी कर सकता है, वो करेगा और संघर्ष को समाप्त करने और स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के सभी वास्तविक प्रयासों का समर्थन करता है.

जैसा मेरा देश है, वैसा ही दुनिया के सामने पेश करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मैं स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाला पहला प्रधानमंत्री हूं. मेरी विचार प्रक्रिया, मेरा आचरण, मैं जो कहता और करता हूं, वह मेरे देश की विशेषताओं और परंपराओं से प्रेरित और प्रभावित है. मुझे इससे अपनी ताकत मिलती है. मैं अपने देश को दुनिया के सामने वैसा ही पेश करता हूं जैसा मेरा देश है और खुद को उसी तरह, जैसा मैं हूं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

Next Post
ममता सरकार और राज्य चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट से झटका , पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की रहेगी तैनाती

ममता सरकार और राज्य चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट से झटका , पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की रहेगी तैनाती

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना एक खास संदेश देता है………

पार्षद से राष्ट्रपति तक........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend