ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अबंडेंस ऑफ मिलेट्स……

UB India News by UB India News
June 17, 2023
in Lokshbha2024, खान-पान, रोग उपचार, स्पेशल स्टोरी
0
अबंडेंस ऑफ मिलेट्स……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटे अनाज के फायदों और दुनिया में भुखमरी को कम करने की उनकी क्षमता को बताने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता एवं भारतीय-अमेरिकी गायिका फालू के साथ मिलकर एक गीत लिखा है.‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ गीत को मुंबई में जन्मी गायिका एवं गीतकार फाल्गुनी शाह और उनके पति एवं गायक गौरव शाह ने गाया है. शाह को फालू के नाम से जाना जाता है. यह गीत 16 जून को रिलीज हुआ है.

भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया है. फालू ने इस गीत के रिलीज होने से पहले कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ मिलकर इस गीत को लिखा है.” उन्होंने कहा कि अंग्रेजी और हिंदी में लिखा गया यह गीत हरेक के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और यह मोटे अनाज के फायदों को रेखांकित करेगा.

RELATED POSTS

कौन सा दस्‍तावेज भारतीय नागरिकता का प्रूफ ………………

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

फालू की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया, “फालू और गौरव शाह ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के मौक पर 16 जून, 2023 को ‘अबंडेंस ऑफ मिलेट्स’ गीत रिलीज करेंगे, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नजर आएंगे. ‘अबंडेंस ऑफ मिलेट्स’ गीत की रचना विश्व में भुखमरी को कम करने में इस अत्यंत पोषक अनाज की महत्ता को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए की गई है.”

फालू ने ट्वीट किया, “अबंडेंस इन मिलेट्स, 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को भेजे गए प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव से प्रेरित एक गीत है. उनके साथ जुड़ने, मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए गीत लिखने, इसे उगाने में किसानों की सहायता करने और दुनियाभर में भुखमरी को खत्म करने में मदद करके सम्मानित महसूस कर रही हूं,”

फालू के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “उत्कृष्ट प्रयास फाल्गुनी शाह! श्री अन्न या मोटे अनाज में स्वास्थ्य और कल्याण की प्रचुरता है. इस गीत के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और भूख मिटाने के एक महत्वपूर्ण कारण की वजह से रचनात्मकता का मेल हुआ है.”

फालू को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार से 2022 में सम्मानित किया गया था. फालू ने कहा कि ग्रैमी जीतने के बाद पिछले साल नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान उनके मन में मोटे अनाज को लेकर एक गीत की रचना करने का विचार आया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवर्तन लाने और मानवता के उत्थान में संगीत की शक्ति पर मोदी से चर्चा की थी और इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें भुखमरी को समाप्त करने का संदेश देने वाला गीत लिखने का सुझाव दिया.

फालू ने कहा कि चूंकि संगीत सीमाओं में बंधा नहीं होता, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने मोटे अनाज पर एक गीत लिखने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि मोदी ने उन्हें बताया कि मोटा अनाज एक अत्यंत पोषक अन्न है और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है. फालू ने कहा कि उसने बहुत ‘भोलेपन’ से प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या वह उसके साथ मिलकर गीत लिखेंगे, जिस पर वह सहमत हो गए. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होने वाले इस गीत की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इसका अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद किया जाएगा.

फालू ने कहा कि शुरुआत में वह प्रधानमंत्री के साथ मिलकर गीत लिखने को लेकर घबराई हुई थीं, लेकिन पूरी प्रक्रिया बहुत सहज तरीके से हो गई. उन्होंने कहा, “उनके (प्रधानमंत्री मोदी) लिए लिखना अलग बात है और उनके साथ लिखना एक अलग बात है. गाने के बीच में आप उनके द्वारा लिखा और उनकी आवाज में दिया भाषण सुनेंगे.”

फालू ने कहा कि मोटे अनाज पर पीएम मोदी के साथ मिलकर गीत लिखना उनके लिए बहुत ‘सम्मान’ की बात है. उन्होंने कहा कि यह किसी कलाकार को जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कौन सा दस्‍तावेज भारतीय नागरिकता का प्रूफ ………………

कौन सा दस्‍तावेज भारतीय नागरिकता का प्रूफ ………………

by UB India News
June 25, 2026
0

विदेश मंत्रालय (MEA) के अधिकारियों की उस टिप्पणी ने एक बड़ा कानूनी और सार्वजनिक विमर्श छेड़ दिया है, जिसमें कहा...

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

by UB India News
June 9, 2026
0

भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग के इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला मील का पत्थर...

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

by UB India News
April 7, 2026
0

बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी की रसोई और उसके बजट से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रेटिंग...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

पाकिस्तान से खतरे को नजरअंदाज न करें…………….

by UB India News
December 27, 2025
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं, भारत की होती है।...

चेनाब नदी पर दुलहस्‍ती स्‍टेज-II पावर प्रोजेक्‍ट को ग्रीन सिग्‍नल मिलने के क्या है मायने ……………

चेनाब नदी पर दुलहस्‍ती स्‍टेज-II पावर प्रोजेक्‍ट को ग्रीन सिग्‍नल मिलने के क्या है मायने ……………

by UB India News
December 27, 2025
0

पाकिस्‍तान ने जब अपने पाले-पोसे आतंकवादियों के माध्‍यम से पहलगाम में कत्‍लेआम मचवाया था, तब उसे इस बात का इमकान...

Next Post
पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के परिजनों ने ली जदयू की सदस्यता

पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के परिजनों ने ली जदयू की सदस्यता

किसी भी पार्टी में जाने को स्वतंत्र हैं मांझीः संजय झा

किसी भी पार्टी में जाने को स्वतंत्र हैं मांझीः संजय झा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend