ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को ईडी ने किया गिरफ्तार ,बेचैनी की शिकायत के बाद ICU में भर्ती

UB India News by UB India News
June 15, 2023
in कानून, खास खबर, दक्षिण भारत
0
तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को ईडी ने किया गिरफ्तार ,बेचैनी की शिकायत के बाद ICU में भर्ती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है, आधिकारिक सूत्र से ये जानकारी मिली है. पूछताछ के एक लंबे सत्र के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को उन्‍हें बेचैनी की शिकायत के बाद शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि वी. सेंथिल को आज एक विशेष अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी.

इससे पहले बुधवार सुबह ही उन्हें एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डीएमके के नेताओं का आरोप है कि बालाजी ने अपने परिसरों पर छापेमारी के बाद बेचैनी की शिकायत की थी। राज्य के मंत्री पीके सेकर बाबू ने कहा कि बालाजी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें टॉर्चर किया गया हो।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

दूसरी तरफ जहां ईडी ने बालाजी को गिरफ्तार करने की जानकारी काफी देर बाद दी तो वहीं अस्पताल में बालाजी से मिलने पहुंचे डीएमके के वकीलों ने भी मामले में स्पष्टता होने से इनकार किया। तमिलनाडु के विद्युत मंत्री को अस्पताल ले जाने का जो वीडियो सामने आया, उसमें बालाजी को रोते हुए भी दिखाया गया था। इस बीच जिस अस्पताल में बालाजी को केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को अस्पताल में तैनात किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे थे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां और इरोड के अलावा बालाजी के गृह जिले करूर में भी तलाशी ली गई. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि यहां सचिवालय में बालाजी के कार्यालय के कमरे में भी तलाशी ली गयी. पांच साल में यह दूसरी बार है, जब केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने सचिवालय के अंदर तलाशी ली. दिसंबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मृत्यु के कुछ दिन बाद तत्कालीन मुख्य सचिव पी. राम मोहन राव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयकर अधिकारियों ने सचिवालय में तलाशी ली थी.

करूर जिले से ताल्लुक रखने वाले द्रमुक के कद्दावर नेता बालाजी ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि अधिकारी उनके परिसरों पर क्या खोजने आए थे. उन्होंने जांच में पूरी तरह सहयोग का आश्वासन दिया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बालाजी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापेमारी को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को ‘पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने’ में लिप्त है. उन्होंने अपने सहकर्मी के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई की आलोचना की.

स्टालिन ने एक बयान में कहा, “भाजपा जिन लोगों का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर सकती, उन्हें पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने की उसकी राजनीति सफल नहीं होगी। वह समय नजदीक आ रहा है, जब वे खुद ही इसे महसूस करेंगे. लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि सचिवालय में मंत्री के कमरे की तलाशी लेने की क्या जरूरत थी.”

सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने ईडी की छापेमारी पर विरोध प्रकट किया और इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच जारी बयानबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश करार दिया. द्रमुक के वरिष्ठ नेता और संगठन सचिव आर. एस. भारती ने कहा कि पार्टी ने अतीत में इस तरह के कई छापे देखे हैं, लेकिन उसके नेताओं के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी को बदनाम करने का प्रयास है.

राज्य की राजधानी चेन्नई और करूर में बालाजी के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं. ईडी के अधिकारियों ने इनके अलावा इरोड जिले में तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टस्मक) के एक लॉरी ठेकेदार के घर पर भी तलाशी ली. राज्य सरकार के स्वामित्व वाली यह संस्था तमिलनाडु में शराब का खुदरा कारोबार करती है. उच्चतम न्यायालय ने बालाजी के खिलाफ कथित ‘नौकरी के बदले नकदी’ घोटाले में पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दे दी थी. वह राज्य का आबकारी विभाग भी संभालते हैं. बालाजी पहले अन्नाद्रमुक में थे और दिवंगत जयललिता की सरकार में परिवहन मंत्री थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
सनकी पिता ने पत्नी सहित तीन बेटियों का किया कत्‍ल, फिर खुद किया आत्महत्या

सनकी पिता ने पत्नी सहित तीन बेटियों का किया कत्‍ल, फिर खुद किया आत्महत्या

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत और 10 जख्मी; अब तक 115 लोगो की हुई है मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत और 10 जख्मी; अब तक 115 लोगो की हुई है मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend