ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत और 10 जख्मी; अब तक 115 लोगो की हुई है मौत

UB India News by UB India News
June 15, 2023
in पूर्वी भारत
0
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत और 10 जख्मी; अब तक 115 लोगो की हुई है मौत

File Photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई. सेना के सूत्रों से ये जानकारी मिली है. पिछले 24 घंटे में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं. सूत्रों के मुताबिक खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं. मंगलवार की रात को इम्फाल पूर्व जिले में फिर से हिंसा भड़क गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 10 जख्मी हो गए हैं। इन मौतों के साथ ही मणिपुर की हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।

मणिपुर में रह-रहकर हिंसा की आग में सुलग रहा है। करीब डेढ़ वक्त बीत चुका है, लेकिन अब भी हालात संभल नहीं रहे। इस बीच मंगलवार की रात को इम्फाल पूर्व जिले में फिर से हिंसा भड़क गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 10 जख्मी हो गए हैं। इन माता के साथ ही मणिपुर की हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। कूकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से छिड़ी हिंसा अब तक थमी नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की रात को पूर्वी इम्फाल जिले के अगिजंग गांव में हिंसा भड़क गई।

RELATED POSTS

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

बड़ी संख्या में सशस्त्र उपद्रवियों ने एक कूकी गांव में रात को 10 से 10.30 बजे के बीच हमला कर दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों के साथ फायरिंग भी हुई। जांच में पता चला है कि इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि मारे गए सभी लोग मैतेई समुदाय के ही हैं। हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। पूर्वी इम्फाल जिले के एसपी के. शिवाकांत सिंह ने कहा, ‘गांव में रात को 10 बजे के करीब फायरिंग शुरू हो गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 10 जख्मी हुए हैं। इन सभी लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। और एक की हालत गंभीर है।’

एसपी ने बताया कि इलाके की सुरक्षा में फिलहाल असम राइफल्स तैनात है। किसी भी हिंसा को टालने के लिए फोर्स की मौजूदगी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि हिंसा के बाद फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। इस बीच कूकी और मैतेई समुदाय के लोगों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कूकी समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके गांव में हमला हुआ था। यह हमला मैतेई उपद्रवियों की ओर से हुआ था। कूकी संगठनों ने कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोगों ने लाइसेंसी हथियारों के साथ उपद्रवियों का मुकाबला करने की कोशिश की थी। लेकिन उपद्रवियों की संख्या कहीं अधिक थी।

एक शख्स ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया, ‘हमले का मुकाबला करने की कोशिश कूकी समुदाय के सशस्त्र लोगों ने करने की कोशिश की थी लेकिन जब उनकी संख्या अधिक हुई तो मेलेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले उपद्रवी भाग निकलने लगे। इस बीच असम राइफल्स की टीम मौके पर पहुंची और उस पर भी उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी। इसी पर जब जवाबी कार्रवाई हुई तो 9 लोगों की मौत हो गई

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

by UB India News
May 11, 2026
0

असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह...

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

by UB India News
February 24, 2026
0

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली।...

मिशन असम पर प्रियंका……………

मिशन असम पर प्रियंका……………

by UB India News
February 21, 2026
0

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम...

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

by UB India News
February 14, 2026
0

2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में से किसी भी राज्य में BJP की सरकार नहीं थी। कुल...

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

by UB India News
February 16, 2026
0

असम के डिब्रूगढ़ में नेशनल हाईवे पर बनी अत्याधुनिक हाईवे एयरस्ट्रिप का आज ऐतिहासिक उद्घाटन हुआ. यह सिर्फ किसी एयरस्ट्रिप...

Next Post
क्या रत्नेश सदा होंगे जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का विकल्प

क्या रत्नेश सदा होंगे जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का विकल्प

पटना में विपक्षी एकता से पहले आज दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक; पासवान, सहनी, मांझी, कुशवाहा पर मंथन

पटना में विपक्षी एकता से पहले आज दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक; पासवान, सहनी, मांझी, कुशवाहा पर मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend