जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद महागठबंधन में महासंग्राम छिड़ गया है। जेडीयू ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि मांझी गठबंधन में रहे या नहीं रहें इससे सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। संतोष सुमन के इस्तीफा सौंपने के बाद मंत्री विजय चौधरी उनका इस्तीफा लेकर सीएम आवास पहुंचे हैं। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद हैं। सभी की सीएम आवास में बैठक चल रहा है।
23 तारीख को पटना में विपक्षी एकता की बैठक है। इसमें 18 पार्टियां शामिल हो रही हैं। उसके पहले जीतन राम मांझी के बेटे के इस्तीफा होना बड़ी बात है। जदयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि हमारे नेता ने जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था। संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद मंत्री लेसी सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो एक वक्त में अपनी कुर्सी तक जीतन राम मांझी को सौंप दी थी. इससे बड़ा सम्मान किसी और के लिए क्या ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि संतोष सुमन के इस्तीफे से महागठबंधन के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. ऐसे लोग पार्टी में आते जाते रहते हैं.
मंत्री जमा खान ने कहा – छोटी मोटी बातें होते रहती हैं
उन्होंने कहा कि संतोष सुमन पार्टी में रहे या ना रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 2024 में लोक सभा चुनाव होने जा रहा है. ऐसे में कई लोग महागठबंधन में शामिल होंगे. वहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा है कि हमारा परिवार 7 लोगों का है और बड़े परिवार में छोटी मोटी बातें होते रहती हैं. हम इस पर बैठकर बातचीत कर लेंगे, लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने ने भी ये इशारों में कह दिया है कि ये छोटी मोटी बात है पार्टी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है.
वहीं, आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। यह हम पार्टी का फैसला है कि वह कैबिनेट में नहीं रहेंगे। लोग कई तरह की बात करते रहते हैं। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए। शक्ति यादव ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम के बारे में कहा कि वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था।
महागठबंधन में अनदेखी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोग हटते हैं तो अनदेखी का आरोप लगाते हैं। अब तक कैबिनेट में थे तो अनदेखी नहीं हो रही थी क्या? जन्नत का रास्ता किसने-किसको दिखाया है, ये हम नहीं जानते हैं क्या?
संतोष सुमन मांझी के इस्तीफे के बाद बोली बीजेपी







