ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मोदी जी थाली’…….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय यात्रा के सम्मान में अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित एक रेस्टोरेंट में थाली का नाम मोदी जी थाली रख दिया गया है. इस थाली में भारतीय व्यंजन रखे गए हैं. जिनमें बाजरे का भरपूर उपयोग किया गया है.

UB India News by UB India News
June 12, 2023
in Lokshbha2024, खान-पान
0
‘मोदी जी थाली’…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिका का न्यूजर्सी स्थित एक रेस्टोरेंट मालिक ने एक थाली का नाम ही ‘मोदी जी थाली’ रख दिया. जिसमें खाने के सभी व्यंजन भारतीय रखे गए हैं. रेस्टोरेंट मालिक से जब थाली के नाम रखने के पीछे की कहानी के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि यह थाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय यात्रा के सम्मान में शुरू की गई है. जिसमें सरसो का साग, मक्के की रोटी के अलावा, गुड़ व मट्ठे का आनंद भी आपको मिलेगा..

विदेश मंत्री को करेंगे आमंत्रित
जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट के मालिक मोदी जी थाली को भारतीय विदेश मंत्री एस जय शंकर को आमंत्रित कर पेश करने वाले हैं.  इस थाली में भारत के विभिन्न हिस्सों के व्यंजन उपलब्ध होंगे. आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में विदेश मंत्री एस जय शंकर का अमेरिका का दौरा होना तय है. जिसके तैयारी में यह थाली विशेष रूप से तैयार की गई है. अमेरिका में रहने वाले भारतीय न्यूजर्सी स्थित रेस्टोरेंट में पहुंचकर खाने के लिए तैयार हैं. लेकिन अभी तक ये थाली आम ग्राहकों के लिए शुरू नहीं की गई है.

RELATED POSTS

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….

#WATCH | A New Jersey-based restaurant launches 'Modi Ji' Thali for PM Narendra Modi's upcoming State Visit to the US. Restaurant owner Shripad Kulkarni gives details on the Thali. pic.twitter.com/XpOEtx9EDg

— ANI (@ANI) June 11, 2023

ये आइटम थाली में मौजूद 
मोदी जी थाली में उपलब्ध व्यंजनों की बात करें तो खिचड़ी, रसगुल्ला, सरसों का साग, दम आलू, इडली, ढोकला, छाछ, पापड़ आदि शामिल किया गया है. साथ ही मेन्यू में बाजरा का भरपूर उपयोग किया गया है. रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि बहुत जल्द इसे ग्राहकों को परोसा जाएगा. साथ ही एक थाली का नाम वे भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर के नाम पर भी रखेंगे. आपको बता दें कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की संख्या लाखों में है.

पीएम का दौरे को लेकर उत्साह 
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जून में राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल ​बाइडेन पर अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा पर जाएंगे. साथ ही 22 जून को रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाना तय है. जानकारी के मुताबिक मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे. साथ ही अमेरिकी दौरे की यह यात्रा काफी लंबी भी होगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

by UB India News
April 7, 2026
0

बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी की रसोई और उसके बजट से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रेटिंग...

विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….

विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….

by UB India News
October 18, 2024
0

बागपत जिला अस्पताल में 2 कर्मचारियों, जब्बार खान और मुर्शीद खान ने डिप्टी सीएमओ से बदला लेने के लिए उनके...

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

Next Post
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में MSP को लेकर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली हाइवे किया BLOCK

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में MSP को लेकर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली हाइवे किया BLOCK

CoWin डेटा लीक का दावा निराधार और शरारतपूर्ण, पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

CoWin डेटा लीक का दावा निराधार और शरारतपूर्ण, पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend