ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष की एकता बैठक में मायावती नहीं होंगी शामिल

UB India News by UB India News
June 11, 2023
in अन्य विपक्ष, पटना
0
विपक्ष की एकता बैठक में मायावती नहीं होंगी शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा 2024 में बीजेपी को हराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की अगुवाई कर रहे हैं. आगामी 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है. दावा किया जा रहा है कि 15 से ज्यादा देश की विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता इस बैठक में शामिल होंगे लेकिन दलित नेता के रूप में पहचान रखने वाली बहनजी मायावती विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होंगी.

बिहार प्रभारी अनिल सिंह ने बताई पार्टी की रणनीति

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी के बिहार प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया है कि विपक्ष की एकता में हम लोग शामिल नहीं रहेंगे. देश के लगभग 5 राज्यों में हम लोग चुनाव लड़ते हैं और इस बार भी अकेले चुनाव लड़ेंगे. बिहार की सभी 40 सीटों पर BSP अपना प्रत्याशी उतारेगी.

अनिल सिंह ने कहा कि हम लोग दलितों के उत्थान के बारे में सोचते हैं, इसलिए दलित प्रधानमंत्री होना चाहिए जो मायावती से बेहतर कोई नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष में सभी अपने-अपने चेहरे को आगे कर रहे हैं. नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है वह देश को संभालने चले हैं.

बहुजन समाजवादी पार्टी की स्थिति बिहार में भी कमजोर नहीं है. इससे पहले भी हमें अच्छे वोट मिले हैं. उन्होंने बताया कि सबको अपनी पार्टी के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार है. हम लोग किसी भी सूरत में विपक्ष पार्टियों के साथ नहीं रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह एकता कुछ दिनों के लिए है देखिए आगे क्या -क्या होता है.

मांझी को भी नहीं मिला न्योता

मायावती के अलावा बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को भी विपक्षी एकता की बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. जीतन राम मांझी ने 2 दिन पहले ही इस बात की सूचना मीडिया को दी थी. जीतन राम मांझी भी दलित परिवार से आते हैं और उनकी पार्टी भी दलित वोट का प्रतिनिधित्व करती है. दलित पार्टी में लोक जनशक्ति पार्टी का भी एक नाम है जो बीजेपी के साथ है. ऐसे में विपक्षी एकता में दलित पार्टियों का ना होना यह दर्शाता है कि महागठबंधन के लिए सब कुछ इतना आसान नहीं है.

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने बताया क्या है मसला?

इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि जिन्हें यह लगता है कि बीजेपी को हराना है तो वह खुद विपक्षी एकता की बैठक में शामिल हो जाएं और उन्हें होना भी चाहिए क्योंकि सभी को एकजुट करना हमारा लक्ष्य है. जीतन राम मांझी को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया है यह बिहार का मसला है, इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ललन सिंह और तेजस्वी यादव देख रहे हैं, क्योंकि जीतन मांझी हमारे महागठबंधन के साथ हैं. देश में कई पार्टियां हैं जिन्हें हम लोग आग्रह कर रहे हैं कि सभी लोग एकजुट होकर 2024 में बीजेपी को हराने का संकल्प लें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
वंदे भारत एक्सप्रेस आज ट्रायल रन पर पटना से रांची के लिए हुई रवाना……..

वंदे भारत एक्सप्रेस आज ट्रायल रन पर पटना से रांची के लिए हुई रवाना........

महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला भी होंगे विपक्षी एकता की बैठक में शामिल

महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला भी होंगे विपक्षी एकता की बैठक में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend