ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर…

UB India News by UB India News
June 10, 2023
in पटना, भाजपा
0
ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अररिया कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को 50 साल का एक बच्चा करार दिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अररिया पहुंचे थे.  शहर स्थित तेरापंथ भवन में कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे थे.

‘ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर…’

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

इस दौरान उन्होंने कहा ”आजकल राहुल गांधी ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर मोदीजी की तरह देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. पहले दाढ़ी तो पूरा पक जाए तब न कोई उपाय होगा.”. उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से 50 साल एक बच्चा मानते हैं. जो आदमी 50 साल का हो और उन्हें राजनीतिक बुद्धि नहीं हो तो उससे ज्यादा क्या कहा जा सकता है. उन्होंने हिंदुओं को गोलबंद करने की भी कोशिश की और सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठी समेत गौ हत्या और लव जेहाद के मुद्दे को उठाया.

लव जेहादियों की शिनाख्त कर जेल भेजने की बात कही

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कहा कि गौ हत्या करने वाले को जेल जाना पड़ेगा, जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त कर उसको बिहार और भारत से बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा ”हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. हिंदुस्तान में जिसको रहना है, उसको हिंदुस्तान के साथ चलना होगा.” उन्होंने लव जेहादियों की शिनाख्त कर जेल भेजने की बात कही.

विपक्षियों को निशाने पर लेते हुए चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग नेपाल सहित अन्य स्थानों पर घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन नेपाल के लोग बिहार घूमने के लिए नहीं आते हैं जबकि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. बावजूद इसके बिहार सरकार ने इस ओर किसी तरह का कोई सकारात्मक काम ही नहीं किया है.

नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व बिहार में जिस किसी बीजेपी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के रूप तय कर देगा. विश्वास है वह नीतीश कुमार से दस गुना बढ़िया मुख्यमंत्री साबित होगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में जेडीयू का नामोनिशान मिट जाएगा.  40 के 40 सभी सीट बीजेपी की झोली में होगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिया ये बयान

विपक्षी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष में पीएम का उम्मीदवार कौन होगा, यह तय नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उनका हाल गजनी फिल्म के अमीर खान के किरदार जैसी हो गई है. पीएम के ताज का दिवास्वपन उन्हें परेशान कर रखा है. उन्होंने सुल्तानगंज में आगवानी घाट पुल के ढह जाने को लेकर नीतीश कुमार पर भड़ास निकालते हुए उनके इंजीनियरिंग की पढ़ाई पर सवाल खड़ा किए.

उन्होंने कहा कि जिस तरह दंगल फिल्म में पहलवान बेटियां गाना गाती हैं कि सेहत के लिए ये तो हानिकारक है, उसी तरह नीतीश कुमार बिहार की सेहत के लिए हानिकारक हैं. उन्होंने दंगल वाले पहलवान बेटियों का जिक्र तो संबोधन में किया, लेकिन पहलवान बेटियों के धरना-प्रदर्शन के बारे में कुछ भी नहीं कहा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
भाकपा के सत्याग्रह में सैकड़ो लोगों ने लिया भाग

भाकपा के सत्याग्रह में सैकड़ो लोगों ने लिया भाग

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे तमिलनाडु, चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर छाया अंधेरा

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे तमिलनाडु, चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर छाया अंधेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend