ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाकपा के सत्याग्रह में सैकड़ो लोगों ने लिया भाग

UB India News by UB India News
June 10, 2023
in कम्युनिस्ट, पटना
0
भाकपा के सत्याग्रह में सैकड़ो लोगों ने लिया भाग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडे़य ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ पार्टी का दो दिवसीय आठ और नौ जून का सत्याग्रह कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। बिहार के विभिन्न जिलों में एक लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित हजारों सत्याग्रहियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जानकी पासवान‚ राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर‚ राज्य सचिव मंडल सदस्य रामबाबू कुमार‚ अजय कुमार सिंह और प्रभा शंकर सिंह‚ राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विजय शंकर सिंह‚ ओमप्रकाश क्रांति‚ प्रभात कुमार पाण्डेय‚ प्रभाकर सिंह आदि शामिल हैं।

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में जिला समाहरणालय के समक्ष हजारों लोगों ने ८ और ९ जून को सत्याग्रह में भाग लिया। यहां सत्याग्रह का नेतृत्व पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामलाला सिंह‚ राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार‚ गजनफर नवाब एवं विश्वजीत कुमार ने किया। नगर निकाय चुनाव के कारण आठ जिलों बेगूसराय‚ मधुबनी‚ दरभंगा‚ गया‚ शिवहर‚ बांका‚ नवादा और सहरसा में जन सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन २० जून को होगा। विपरीत मौसम में भी एक लाख से अधिक लोगों का सत्याग्रह में शामिल होना इस बात का घोतक है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार से > ब चुकी है और उसे और अधिक दिनों तक सत्ता में नहीं देखना चाहती है। बिहार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्यभर में पदयात्रा का आयोजन कर लोगों को यह बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने कृत्य और नीतियों से राष्ट्रहित को नुकसान पहुंचा रही है। वह संविधान का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रही है। विपक्ष की आवाज दबा रही है। संविधान के आदशोंर् और मूल्यों को बदलने की साजिश कर रही है। कारपोरेट और बडे पूंजीपति को लाभ पहुंचाने के लिए आम लोगों को महंगाई‚ बेरोजगारी‚ कुपोषण जैसे मुसीबतों में धकेल रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को निजी हाथों में बेच रही है। इन सब प्रश्नों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार को हटाने की अपील जनता से कर रही है। बिहार की जनता ने सत्याग्रह में शामिल होकर भाजपा को केंद्र से हटाने का समर्थन किया। सत्याग्रह में शामिल होकर महिला और युवाओं ने भाजपा हटाओ देश बचाओ नारों का पुरजोर समर्थन किया। सत्याग्रह में ग्रामीण महिलाओं और युवकों की अच्छी भागीदारी रही।

पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने भाकपा के सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेताओं‚ कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र से भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष को और तेज किया जायेगा। इस आंदोलन ने तय कर दिया कि २०२४ के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से नरेन्द्र मोदी की सरकार को जाना तय है। ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ नारे के साथ राजधानी पटना में जुलूस निकालते भाकपा कार्यकर्ता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 18, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे तमिलनाडु, चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर छाया अंधेरा

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे तमिलनाडु, चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर छाया अंधेरा

भीषण गर्मी और लू की चपेट में बिहार , अगले 24 से 48 प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान

भीषण गर्मी और लू की चपेट में बिहार , अगले 24 से 48 प्री मानसून बारिश का पूर्वानुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend