ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘नरेंद्र मोदी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे’

UB India News by UB India News
June 9, 2023
in पटना, भाजपा
0
‘नरेंद्र मोदी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार बीजेपी प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा है कि वे गंभीर राजनीति करें और भाषा की मर्यादा का ख्याल रखें. लोकतांत्रिक राजनीति में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा बोलकर तालियां बटोरी जा सकती हैं लेकिन इससे कतई भी सराहा नहीं जा सकता है.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी जब कहते हैं कि किसी के बाप का मजाल है क्या? तो उन्हें यह जान लेना चाहिए कि लोकतंत्र में किसी के भी बाप का मजाल नहीं है और बिहार या यह देश किसी के भी बाप का नहीं है.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

‘राजद में नेतृत्व की कमान परिवार के लिए रिजर्व है’

निखिल आनंद ने कहा कि अपशब्दों के प्रयोग से पहले तेजस्वी यादव को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए क्योंकि वह खुद राजनीति में अपने पिता की बदौलत स्थापित हैं. अगर तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे नहीं होते और राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद के परिवार की पार्टी नहीं होती तो तेजस्वी का राजनीतिक वजूद आज नहीं होता. राजद में ज्यादा बेहतर और काबिल नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष जरूर कर रहे लेकिन उन्हें पता है कि वे कभी नेतृत्व के स्तर पर नहीं उभर सकते हैं. राजद में नेतृत्व की कमान परिवार के लिए रिजर्व है.

‘नरेंद्र मोदी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे’

निखिल आनंद ने कहा कि लालू यादव ने आडवाणी को झांसा देकर और धोखे से गिरफ्तार किया. महात्मा गांधी सेतु के समीप ही लालूजी उन्हें गिरफ्तार करना चाहते थे लेकिन बीजेपी नेता नित्यानंद राय द्वारा जन मुहिम खड़ा कर विरोध करने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके.

वहीं विपक्षी एकता की कवायद पर निखिल आनंद ने कहा कि आरजेडी के दबाव के कारण नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका की तलाश कर रिटायरमेंट का प्लान कर रहे हैं.

नरेंद्र मोदी 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे. वहीं परिवारवाद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई और पॉकेट की राजनीतिक दुकानों के नेता चुनाव आने पर मेंढकों की तरह टर्र-टर्र करते हुए विपक्षी एकता की वकालत कर रहे और सुर अलाप रहे हैं. ‘विपक्षी’ एकता की मुहिम में लगे यह सारे लोग साइबेरियन ‘पक्षी’ बनके चुनाव के बाद विलुप्त हो जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं जब कुलांचे मारने लगती तब सुशासन हाशिए पर चला जाता

नीतीश के वन अगेंस्ट वन के फौर्मुले में दक्षिण भारत सहित कई विपक्षी कही लगा न दे पलीता ......

पटना में 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा , तपती गर्मी-लू के बीच बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज

पटना में 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा , तपती गर्मी-लू के बीच बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend