ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘लर्निंग और एक्सपीरियंस शेयरिंग’ मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन

UB India News by UB India News
June 8, 2023
in इंदोर, समाज
0
‘लर्निंग और एक्सपीरियंस शेयरिंग’ मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइज़ेशन प्रोजेक्ट ने स्थानीय एनजीओ पार्टनर्स आईएसएपी और प्लान इंडिया के सहयोग से ‘लर्निंग और एक्सपीरियंस शेयरिंग’ मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस मीटिंग में प्रोजेक्ट द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के सबसे कठिन और दूरस्थ क्षेत्रों तक सफलतापूर्वक पहुँचने के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। इस मीटिंग में झारखंड के सभी एनजीओ पार्टनर्स के महत्वपूर्ण योगदान का सम्बोधन किया गया, जिसमें आईएसएपी, प्लान इंडिया, टीसीआई फाउंडेशन, एसएमआरसी और हेल्पएज शामिल रहे।

इस एक्सपीरियंस शेयरिंग में विशिष्ट मेहमानों और अन्य विकास साझेदारों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस इवेंट में कम्युनिटी की वार्ता, विशेष फोटो गैलरी और कोविड-19 वैक्सीनेशन से मिलने वाली सीखों पर पैनल चर्चा शामिल रही।

RELATED POSTS

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

वैक्सीनेशन ड्राइव की सफलता पर बोलते हुए, डॉ. गोपाल के. सोनी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइज़ेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट, ने कहा, “यह हमारे संयुक्त प्रयासों का ही परिणाम है कि हम झारखंड में कमजोर आबादी के वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देते हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करने में सक्षम रहे हैं। इसमें एमवीईएक्स वाहनों के माध्यम से घर-घर वैक्सीनेशन और कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से जागरूकता सत्रों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। इसके साथ ही, बर्न यूनिट के परिसर में एक मॉडल कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किया गया। कम्युनिटी इंगेजमेंट गतिविधियों में वैक्सीन चैंपियंस के रूप में कम्युनिटी लीडर्स और पीआरआई मेंबर्स की भूमिका अहम् रही। यह प्रोजेक्ट एक स्थायी, सुदृढ़ और समावेशी इम्यूनाइज़ेशन प्रोग्राम की नींव रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उन समुदायों को निरंतर रूप से लाभ पहुँचाएगा, जिनकी हम सेवा करते हैं। हम झारखंड राज्य सरकार और यूएसएआईडी के विशेष आभारी हैं कि उन्होंने हमें कोविड-19 वैक्सीनेशन में राज्य सरकार के प्रयासों को समर्थन देने और इन्हें गति प्रदान करने का अवसर दिया है।”

डॉ. अनुराधा खैरनार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आईएसएपी इंडिया फाउंडेशन, ने कहा, “वैश्विक महामारी के प्रकोप ने दुनिया भर के लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है, लेकिन हाशिए पर रहने वाली आबादी इससे सबसे अधिक प्रभावित हुई है। कोयला खनन उद्योग के श्रमिकों के बीच वैक्सीन को लेकर काफी हिचकिचाहट थी, जो कि एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इस हिचकिचाहट का कारण कहीं न कहीं वैक्सीन के संभावित परिणामों के बारे में अस्पष्ट जानकारी को माना जा सकता है। इस चुनौती का समाधान करने के लिए, प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों और स्थानीय लीडर्स ने घर-घर का दौरा किया, ताकि स्थानीय लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके और इसके प्रति संकोच, भय और आशंकाओं को दूर करने में मदद की जा सके। कोयला खदान श्रमिकों के लिए उनके कार्यस्थलों पर वैक्सीनेशन कैम्प्स भी लगाए गए, ताकि उन्हें दैनिक वेतन का नुकसान भी न हो और वैक्सीनेशन भी संपन्न हो सके।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

by UB India News
June 1, 2026
0

बिहार को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष विमुक्ति एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा...

Next Post
31 नगर निकायों के कुल 805 पदों के लिए मतदान समाप्त

31 नगर निकायों के कुल 805 पदों के लिए मतदान समाप्त

टीम इंडिया के टॉप-4 ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

टीम इंडिया के टॉप-4 ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend