ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महासेतु के डिजाइन में गलती थी या नहीं, इसकी जांच तो तकनीकी विशेषज्ञ ही करेंगे

UB India News by UB India News
June 8, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भागलपुर में पुल गिरने के मामले में लगातार सियासत हो रही है. अब बीजेपी ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है और इसके लिए बालासोर रेल हादसे का उदाहरण दिया है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि जब बालासोर रेल दुर्घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त के अलावा सीबीआई से भी करायी जा सकती है, तो बिहार में निर्माणाधीन महासेतु के बार-बार ढहने की जांच भी तकनीकी कमिटी की जांच के साथ-साथ सी बी आई से भी करायी जा सकती है. सुशील मोदी ने कहा कि महासेतु के डिजाइन में गलती थी या नहीं, इसकी जांच तो तकनीकी विशेषज्ञ ही करेंगे, लेकिन ऐसे कई सवाल हैं, जिनकी जांच वे नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में इतनी देर क्यों हुई, जिससे इसका बजट 600 बढाकर 1710 करोड़ रुपये करना पड़ा? किनको लाभ पहुंचाने के लिए निर्माण में लापरवाही बरती गई? सुशील मोदी ने कहा कि महासेतु निर्माण में अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को राजनीतिक संरक्षण देने जैसे मामले की जांच सीबीआई ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि जब पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया और वे ही इसके निर्माण की मानीटरिंग कर रहे थे, तब कहाँ गलती हुई, इसकी जांच तकनीकी कमेटी कैसे कर सकती है?

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

कौन लेगा जिम्मेदारी…?

सुशील मोदी ने कहा कि जिस एजेंसी की गलती से महासेतु के पाये बार-बार ढहते रहे , उसी एजेंसी से नया पुल बनाने की बात सरकार कैसे कह सकती है? उन्होंने कहा कि क्या निर्माण एजेंसी से इस बात का करार हुआ है कि पुल गिरने या निर्माण में गड़बड़ी पाये जाने पर नया पुल भी उसे ही बनाना पड़ेगा? यदि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ, तो पहले वाली एजेंसी से नया महासेतु कैसे बनवाया जा सकता है? सुशील मोदी ने कहा कि अब अगर नया पुल बनेगा, तो फिर नौ साल लगेंगे और इसका बजट भी 3000 करोड़ तक बढ़ सकता है. उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

दोषियों पर होगी कार्रवाई

वहीं, इस मामले में बीजेपी लगातार सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है. इन बयानों का पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी क्या सवाल उठा रही है इससे कोई मतलब नहीं है. दोषियों पर सरकार सख्त एक्शन लेगी.

कंपनी से की जाएगी भरपाई

वहीं, तेजस्वी ने बताया कि पिछली बार जब पुल का हिस्सा गिरा था तब भी भरपाई सरकार ने नहीं की थी. इस बार भी भरवाई सरकार नहीं करेगी, निर्माण कर रही कंपनी से ही इसकी राशी वसुली जाएगी. आपको बता दें कि मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. पथ निर्माण विभाग ने कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, पुल बना रही कंपनी एसपी सिंग्ला को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया है और 15 दिन के अंदर जवाब तलब किया है.

वित्त मंत्री का बयान

वहीं, भागलपुर में पुल टूटने की घटना पर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है. सीएम ने इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है. विजय चौधरी ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी. वहीं, बीजेपी पर सवाल उठाते हुए विजय चौधरी ने कहा अगर इस घटना को लेकर यदि बीजेपी के पास कोई साक्ष्य है तो वह सरकार को दे ताकि सरकार इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर सकें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
भाजपा के रिमोट से कंट्रोल हो रहे हैं प्रशांत किशोरः उमेश

भाजपा के रिमोट से कंट्रोल हो रहे हैं प्रशांत किशोरः उमेश

बीजेपी में हिम्मत है तो सिंगला कंपनी के खिलाफ सीबीआई जांच कराये

बीजेपी में हिम्मत है तो सिंगला कंपनी के खिलाफ सीबीआई जांच कराये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend