ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची,ट्रेन के ट्रायल रन की सफलता उपरान्त परिचालन की तारीख होगी निर्धारित

UB India News by UB India News
June 8, 2023
in खास खबर, पटना, परिवहन
0
बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची,ट्रेन के ट्रायल रन की सफलता उपरान्त परिचालन की तारीख होगी निर्धारित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार और झारखंड के लिए मंगलवार को अच्छी खबर आई। अब बिहार और झारखंड के लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए यात्रा कर सकेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियां पटना पहुंच रही हैं। इसके बाद जल्द ही राजधानी पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती दिखेगी। इस ट्रेन की 8 बोगियां मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगी। इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रायर सफल होने पर ‘वंदे भारत’ के परिचालन की तारीख तय होगी।

पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार, सांकी, टाटी सिल्वे नए रेल रूट पर यह ट्रेन फर्राटा भरेगी और पटना से रांची की दूरी 6 घंटे में तय करेगी। इसके लिए यात्रियाें को 800 से 1150 रुपए तक बतौर किराया देना होगा। हालांकि रेलवे की ओर से अभी किराए को फाइनल नहीं किया गया है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

अभी रांची जाने वाली ट्रेनों को 8 से 10 घंटे का समय लगता है। जबकि जन शताब्दी यह सफर करीब सवा 7 घंटे में तय करती है। इसके लिए यात्रियों को एसी चेयरकार के लिए 650 रुपए किराया देना होता है। इसी तरह टूएस अर्थात जनरल क्लास के लिए 195 रुपए का किराया है। एक-दो दिनों में परीक्षण के बाद पटना से रांची के बीच ट्रायल रन किया जाएगा।

इस ट्रेन की खासियत

  • ऑटोमेटिक स्लाइट डोर हैं। ऑटोमेटिक फुट रेस्ट भी है, जो स्टेशन पर बाहर निकलता है।
  • सीटें पैसेंजर्स की सुविधा के लिए हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए हैं।
  • पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी है।
  • पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए फायर सेंसर, जीपीएस और कैमरे भी लगाए गए हैं।
  • कवच नाम का सेफ्टी फीचर भी लगा है, जो इसे किसी दूसरे ट्रेन की टक्कर से बचाता है।
  • दिव्यांग का पूरा ध्यान रखते हुए सीट हैंडल्स पर ब्रेल लिपि में भी सीट नंबर लिखा है।
  • 180 डिग्री रोटेट किया जा सकता है। एक्जीक्यूटिव क्लास कोच के चेयर को।
  • 160 किमी तक की स्पीड पर दौड़ने वाली ट्रेन की टॉप स्पीड 180 किमी तक है।
  • 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है वंदे भारत ट्रेन।

चेन्नई से पटना लाई गई हैं बोगियां

वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इस दूरी को महज 6 घंटे में पूरी किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन की बोगियां चेन्नई से पटना लाई गई हैं। रेल सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत का एक दो दिन बाद ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद 15 जून के आसपास से सामान्य यात्री परिचालन के रूप से शुरू किया जा सकता है। बिहार और झारखंड के बीच की यह पहली वंदे भारत होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
एकजुटता एकमात्र विकल्प

रास्ते में बहुत रोड़े़...........

हाइवे जाम करने को जमा हुए सैकड़ों किसान, कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज के बाद और उग्र हुआ आंदोलन..

हाइवे जाम करने को जमा हुए सैकड़ों किसान, कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज के बाद और उग्र हुआ आंदोलन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend