ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओडिशा रेल हादसा : प्रधानमंत्री बालासोर पहुंचे, घायलों से मिलेंगे , रेलवे द्वरा उच्चस्तरीय जांच के आदेश ,गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द ……

UB India News by UB India News
June 4, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
ओडिशा रेल हादसा : प्रधानमंत्री बालासोर पहुंचे, घायलों से मिलेंगे , रेलवे द्वरा उच्चस्तरीय जांच के आदेश ,गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) की शाम को हुई दुर्घटना में पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गये हैं, उन्होंने अब तक राहत-बचाव अभियान की जानकारी के लिए एक बैठक बुलाई है. इस बिच पीएम नरेंद्र मोदी बालासोर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। प्रधानमंत्री अस्पताल में घायलों से भी मिलेंगे। इससे पहले उन्होंने रेल हादसे की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई थी।

RELATED POSTS

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ, भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना, राज्य आपदा राहत बल, सेना मेडिकल कोर बचाव और राहत अभियान चला रही हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के सीएम नवीन पटनायक आज सुबह शनिवार (3 जून) को घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं, साथ ही रेल मंत्री ने घटना के उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच के आदेश दे दिए हैं.

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम को हुए एक बड़े रेल हादसे ने 233 जिंदगियां लील लीं. आज सुबह शनिवार (3 जून) की सुबह तक राहत एजेंसियों का बचाव कार्य जारी है, और घटनास्थल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के सीएम नवीन पटनायक पहुंचे हुए हैं.

घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक तरफ जहां दुर्घटनाग्रस्त बोगियों का जायजा लिया, राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों से मिले, लेकिन सवालों से दूर भागते भी नजर आए.

मीडिया से बातचीत करते समय वह ज्यादातर सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए. उन्होंने कई सवालों के जवाब में सिर्फ यही कहा कि वह देखेंगे, उनके अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, तो वहीं उन्होंने अपने इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली.

रूट पर ट्रेनों के संचालन को लेकर क्या बोले रेल मंत्री?
बहुत ही बड़ी घटना है, सभी दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थना है, हमारी सभी विभागों की टीमें मौजूद है. सभी जगह से मोबालाईजेशन किया है, उन सभी परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है, जिनके परिवार का मेंबर नहीं रहा है, जहां कहीं भी बेस्ट सुविधा है, वहां स्वास्थ्य ईलाज करवाया जाएगा.

एक हाईलेवल कमेटी भी तय हो गई है, इस एक्सीड़ेंट के तह तक जाएंगे, और पूरी घटना को समझा जाएगा. अभी सारा फोकस रेस्क्यू पर है, यह जिस तरीके की घटना है, मानवीय संवेदना हमें रखनी है, रेस्टोरेशन का काम तुरंत चालू होगा.

रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है. फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है. राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं.

घटनास्थल पर पहुंचे उडीसा के रेल मंत्री नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया. तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अंबिल महेश चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गये हैं और वह ओडिशा के बालासोर के लिए निकल गये हैं, जहां रेल हादसे में 238 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हैं.

उदयनिधि ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के लिए वहां जा रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है. तमिलनाडु में रेल दुर्घटना से प्रभावित तमिल लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा भी तैयार है.

ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है. कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था. अधिकारियों ने कहा कि रेल मंत्री अब ओडिशा में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस समारोह रद्द कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा मुंबई वंदे भारत ट्रेन को आज सुबह साढे 10 बजे हरी झंडी दिखाने वाले थे. हालांकि अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.

पीएम मोदी ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है. साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

उन्‍होंने कहा, ‘‘रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.”

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, “ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
चीन में ऐतिहासिक मस्जिद गिराने के विरोध में सड़क पर भिड़े पुलिस और प्रदर्शनकर्मी,मुस्लिम देशों की चुप्पी क्यों

चीन में ऐतिहासिक मस्जिद गिराने के विरोध में सड़क पर भिड़े पुलिस और प्रदर्शनकर्मी,मुस्लिम देशों की चुप्पी क्यों

राहुल गांधी का 2019 वाला बयान, शशि थरूर की निराशा और कांग्रेस को परेशान करने वाली रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखना कांग्रेस की रणनीति ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend